Breaking News featured देश

कोरोना अपडेटः 24 घंटों में आए 42 हजार 640 केस, 1167 की मौत

corona rajasthan 1584589146 6861545 835x547 m कोरोना अपडेटः 24 घंटों में आए 42 हजार 640 केस, 1167 की मौत

देश में कोरोना की रफ्तार तेजी से कम हो रही है। मामलों में रोजाना गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना मरीजों की संख्या अब 40 हजार के करीब पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 42 हजार 640 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 1167 मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

91 दिन बाद सबसे कम केस

दो महीने बाद देश में कोरोना के सबसे कम आकड़े दर्ज हुए,संक्रमितों की मौत बढ़ा रही चिंता

देश में 91 दिन बाद ऐसा देखा गया कि 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले 50 हजार से कम आए हों। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद अब देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2 करोड़ 99 लाख 77 हजार 861 हो गई है।

 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 6 लाख 62 हजार 521 एक्टिव केस हैं। जबकि 2 करोड़ 89 लाख 26 हजार 38 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अब तक कोरोना से 3 लाख 89 हजार 302 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। महाराष्ट्र में अब कोरोना के नए मामले 7 हजार के भी नीचे पहुंच गए हैं। जो राहत भरी खबर है।

Related posts

कांग्रेस की तरह हार नहीं मानेगी टीएमसी: अभिषेक बनर्जी

Nitin Gupta

शपथ समारोह के बाद बोले पीएम, त्रिपुरा के मतदाताओं ने इतिहास रच दिया

Vijay Shrer

28 दिसंबर 2021 का पंचांग: मंगलवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar