featured देश राज्य

कोरोना अपडेट: देश में 10,584 नए मामले, 6 राज्यों में 90 फीसदी केस

कोरोना

नई दिल्ली: देश में करीब सात दिन बाद कोरोना की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ी है। पिछले 24 घंटे 10 हजार 584 नए केस सामने आए हैं। तो वहीं 78 लोगों की मौत हुई है। सोमवार के मुकाबले देखें तो आज मामलों में गिरावट देखी गई है। करीब 4 हजार केस कम आए हैं।

1 करोड़ 10 लाख के पार पहुंचे केस

स्वास्थ्य मंत्रालाय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक एक करोड़ 10 लाख 16 हजार 434 मामले सामने आ चुके हैं। तो वहीं एक करोड़ 7 लाख 12 हजार 665 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक 1 लाख 56 हजार 463 लोगों की मौत हुई है। तो वहीं एक्टिव केस में गिरावट आई है। अब देश में एक लाख 47 हजार 306 सक्रिय मामले बचे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में एक करोड़ 17 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

6 राज्यों में आ रहे सबसे ज्यादा केस

देश में बीते दिनों सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। प्रतिदिन 14 हजार से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं। हालांकि मंगलवार को केस में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 6 राज्यों में सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। इनमें से महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एक्टिव केस में इजाफा देखा जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 6 राज्यों में 90 फीसदी केस इन्हीं राज्यों से आ रहे हैं। तो वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में रिकवरी रेट 97.22 है। जबकि मृत्यु दर 1.42 फीसदी है।

21 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में अब तक 21 करोड़ 22 लाख 30 हजार 431 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। तो वहीं पिछले 24 घंटे में 6 लाख 78 हजार 685 लोगों के सैंपल का टेस्ट किया गया है। जिसमें से 10 हजार से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए

अमित शाह ने की स्थिति की समीक्षा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में आई अचानक बढ़ोतरी को देखते हुए कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की, गृह मंत्री ने खासकर उन राज्यों की समीक्षा की, जहां हाल के समय में मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. अधिकारी ने बताया कि बैठक में जारी टीकाकरण प्रक्रिया और वायरस के और प्रसार पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई. महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी की खबरें सामने आई हैं.

Related posts

Vistara Airline: विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट में 10 साल की बच्ची पर गिरी हॉट चॉकलेट

Rahul

दशहरे के मौके पर पीएम मोदी 7 नई रक्षा कंपनियां देश को करेंगे समर्पित, कर्मचारी वर्ग कर रहे है बहिष्कार

Neetu Rajbhar

गर्लफ्रेंड की बॉडी के किए 35 टुकड़े, सभी टुकड़ो को जगह-जगह फेंका, 6 महीने बाद हुआ खुलासा

Rahul