featured देश

देश में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, 27 दिन बाद 3 लाख कम केस, 4 हजार से ज्यादा मौत

UP: 24 घंटे में मिले 18021 नए संक्रमित, मेरठ के जिला उद्यान अधिकारी की मौत

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर कोहराम मचा रही है। हालाकि पिछले कुछ दिनों से नए मामले अब घटने लगे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 2 लाख 81 हजार 336 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि करीब 27 दिन पर देश में 3 लाख से कम केस सामने आए हैं। हालांकि मौत का आंकड़ा अभी कम नहीं पड़ा है। 24 घंटे में 4 हजार 106 लोग कोरोना से लड़ते हुए जिंदगी की जंग हार गए हैं। आखिरी बार तीन लाख से कम केस 20 अप्रैल 2021 को आए थे। तब मामलों की संख्या दो लाख 95 हजार थी। वहीं, 24 घंटे में तीन लाख 78 हजार 741 लोग ठीक हुए हैं।

देश में कोरोना महामारी की स्थिति

कुल केस- दो करोड़ 49 हजार 65 हजार 463
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 11 लाख 74 हजार 76
कुल मौत- दो लाख 74 हजार 390
कुल एक्टिव केस- 35 लाख 16 हजार 997
कुल टीकाकरण- 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460

देश में 31 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार अब तक 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार 658 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 15 लाख 73 हजार 515 टेस्ट कल यानिकी रविवार को किए गए थे।

कई राज्यों में लॉकाडउन जैसी सख्ती

देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

प्रमुख राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में बरपाया है यहां अभी भी एक दिन में 30 हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 34,389 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 59,318 लोग ठीक हुए तो वहीं 974 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 53.78 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 48 लाख 26 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 81,486 लोगों की मौत हो गई। राज्य में साढ़े चार लाख से ज्यादा एक्टिव मरीजों की संख्या है। जिनका इलाज चल रहा है।

2. उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन का असर दिख रहा है। राज्य में संक्रमण दर काफी कम हो गई है। एक वक्त ऐसा था जब प्रतिदिन 30 हजार के करीब केस सामने आ रहे थे। लेकिन अब ये आंकड़ा 10 से 12 हजार के आसपास आ गया है। प्रदेश में 24 घंटे में 10,505 लोग संक्रमित पाए गए। जबकि 24,837 लोग ठीक हुए और 308 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 16.19 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 14 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। तो वहीं 17 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 1 लाख 60 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीजों की संख्या है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 6,456 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 9,706 लोग ठीक हुए तो वहीं 262 की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 13 लाख 93 हजार के पार पहुंच गई है। तो वहीं 13 लाख 9 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। जबकि 21,506 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में एक्टिव मरीजों की संख्या अब 62 हजार रह गई है।

Related posts

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना बताया, सबसे कमजोर सरकार

shipra saxena

Indore Test: इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 9 विकेट से हराया

Rahul

मतभेद के बावजूद जीएसटी पर भाजपा के साथ ममता

bharatkhabar