featured देश

दिल्ली से लुधियाना जा रही फ्लाइट में मिला कोरोना का मरीज, सभी यात्री किए गए क्वारंटाइन

air india 2 दिल्ली से लुधियाना जा रही फ्लाइट में मिला कोरोना का मरीज, सभी यात्री किए गए क्वारंटाइन

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है। देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 54 हजार को पार कर गई है और अब तक 1,792 लोगों की मौत हुई है। एयर इंडिया की दिल्ली-लुधियाना उड़ान में एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस विमान के सभी यात्रियों को क्वारंटाइन किया गया है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए…

राजस्थान में सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस के 109 नए मामले सामने आए हैं और 2 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गई है: राजस्थान स्वास्थ्य विभाग

लॉकडाउन के चौथे चरण के बीच सूरत की डाइंग यूनिट्स ने 25-30 फीसद कर्मचारियों के साथ काम शुरू कर दिया है। सूरत की एक डाइंग यूनिट के मालिक परेश चौधरी का कहना है, हम सरकार के सभी दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं, लोगों का रोजाना तापमान चेक किया जा रहा है। कर्मचारियों के लिए मास्क और सेनेटाइजर अनिवार्य है। हम शारीरिक दूरी की पालन कर रहे हैं।

https://www.bharatkhabar.com/pm-modi-holds-important-meeting-with-three-army-chiefs-amid-growing-tension-with-china/

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 6387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1,51,767 हो गई है। इसमें अब तक 64,425 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि अब तक कुल 4337 लोगों की जान जा चुकी है। देश में जानलेवा महामारी के 83,004 एक्टिव केस हैं।

नार्थ बंगाल स्टेट ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NBSTC) ने आज से उत्तर बंगाल के जिलों और कोलकाता में अंतर जिला बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं।

पहाड़ी क्षेत्र जो पहले ग्रीन जोन में थे, अब वह भी ऑरेंज जोन में आ गए हैं। राज्य के सभी जिलों में कोरोना वायरस के मामले पाए जाने के बाद कुल मामलों की संख्या 400 पहुंच गई है: अमित नेगी, उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव

झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 426 हो गई है। इसमें से 247 एक्टिव मामले हैं: झारखंड स्वास्थ्य मंत्रालय

Related posts

चौथा टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 246 पर सिमटी, भारत की अच्छी शुरुआत

mahesh yadav

‘कृषि के बारे में जीरो नॉलेज वाले जेटली किसानों के मुद्दे पर दे रहे हैं ज्ञान’- राहुल गांधी

rituraj

अब उत्तराखंड में चीनी घुसपैठ की खबर, मुख्यमंत्री ने की पुष्टि

bharatkhabar