featured देश हेल्थ

14 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, जानें इसको लेकर क्या है भारत की तैयारी

corona third wave 14 देशों में फैला कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, जानें इसको लेकर क्या है भारत की तैयारी

कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन तेजी से पांव पसार रहा है। यह खतरनाक वायरस काफी खतरनाक बताया जा रहा है। वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का पहला केस पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में मिला था। देखते ही देखते यह स्‍ट्रेन 14 देशों में फैल गया।

नए वेरिएंट से वैसे लोग भी संक्रमित हो रहे हैं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले रखी है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन को B.1.1.529 नाम दिया गया है। ऐसे में सभी देश खास एहतियात बरत रहे हैं। ओमिक्रोन वेरिएंट को देखते हुए अमेरिकी सरकार के शीर्ष चिकित्‍सा सलाहकार एंथनी फाउची ने वायरस के नए वेरिएंट को लेकर खतरे की घंटी बजा चुके हैं।

ये भी पढ़ें:-

Petrol Price Today: 26वें दिन भी नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

ओमिक्रोन वेरिएंट का वायरस जर्मनी, इटली, बेल्जियम, इजरायल और हांगकांग में भी इसके मामले सामने आए हैं। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों की कड़ी निगरानी की जा रही है और लगातार जांच जारी है। थाईलैंड ने अफ्रीका के आठ देशों से यात्रियों के आने पर पाबंदी लगा दी है।

भारत आने वाले यात्रियों के लिए दिशा-निर्देश
जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले लोगों के पास 72 घंटे पहले किए गए COVID-19 रिपोर्ट होनी चाहिए। साथ में हवाई अड्डे पर COVID-19 की जांच की जाएगी। वहीं अगर जांच में यात्री पॉजिटिव पाया जाता हैं, तो उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा और प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज किया जाएगा। इसके अलावा उनके नमूने भी पूरे जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए जाएंगे। नैगेटिव पाए गए यात्री हवाई अड्डे से जा पाएंगे, लेकिन 7 दिनों के लिए घर से अलग रहना होगा। इसके बाद भारत में आगमन के 8वें दिन दोबारा परीक्षण किया जाएगा।

मंत्रालय ने कहा कि वायरस के ओमिक्रोन स्वरूप को ध्यान में रखते हुए मौजूदा दिशा-निर्देशों में संशोधन किया गया था। दक्षिण अफ्रीका में 24 नवंबर को वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के मिलने की खबर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को दी गयी थी।

Related posts

क्या भारत-चीन युद्ध शुरू होगा?, जानिए कितनी मचेगी तबाही..

Mamta Gautam

UP के मकान मालिक और किराएदारों के लिए बड़ी खबर, आएगा नया कानून    

Shailendra Singh

सरकार ने सूचीबद्ध कंपनियों, एनबीएफसी और एचएफसी के लिए डिबेंचर विमोचन रिजर्व आवश्यकता हटाई

bharatkhabar