featured यूपी

उत्तर प्रदेश में हटाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन चार जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू…

LOCKDOWN उत्तर प्रदेश में हटाया गया लॉकडाउन, सिर्फ इन चार जिलों में जारी रहेगा कोरोना कर्फ्यू...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में सरकार ने चार जिलों को छोड़कर पूरे प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर प्रदेश में लॉकडाउन में राहत दे दी गई है।

लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर प्रदेश के बाकी सभी जिलों में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकानें खुलेंगी। इन सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी जारी रहेगी।

लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर में अभी भी कोरोना मरीजों के एक्टिव केसों की संख्या 600 से ज्यादा है। जैसे ही इन तीनों जिलों में एक्टिव केस 600 से कम होंगे वैसे ही इन जिलों में भी राहत दे दी जाएगी।

Related posts

कैटरीना कैफ का इस एक्टर से चल रहा है अफेयर, मैंने दोनों को चोरी छुपे मिलते देखा-हर्षवर्धन कपूर

Shailendra Singh

टेंट-तम्बू और बुलडोजर लेकर वापस लौटे चीनी सैनिक, भारत की हुई कूटनीतिक विजय

piyush shukla

केजरीवाल बोले, पदकों के कम आने के पीछे प्रशासनिक गड़बड़ी

bharatkhabar