featured दुनिया देश

भारत में कंट्रोल हुआ कोरोना! 24 घंटे में 50 हजार से कम नए मामले, 600 से कम मौतें

corona

नई दिल्ली – कोरोना वायरस को लेकर राहत की खबर है। देश में तीन महीने में पहली बार 24 घंटे में कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले आये है। जबकि 600 से कम मौतें हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 46,791 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, 587 लोगों की मौत हो गयी है। देश में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 75,97,064 हो गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल कुल एक्टिव मामले 10.23% है, वहीं ठीक होने या डिस्चार्ज केस 88.26 फीसदी हैं। इसके साथ ही इस संक्रामक रोग से 1.52 फीसदी लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल एक्टिव केस 7,48,538, डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 67,33,328 और अब तक 1,15,197 लोगों की मौत हो चुकी है।

अच्छी यह है कि 5 सबसे अधिक प्रभावित राज्यों-महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में डेली पाए जाने वाले कोरोना केसज के ट्रेंड गिरावट की ओर संकेत दे रहे हैं। ICMR ने जानकारी दी सोमवार को देश में 10,32,795 सैंपल्स की जांच हुई. बताया गया कि अब तक 9, 61,16,771 लोगों की सैंप्लिंग हो चुकी है।

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे स्थान पर है। हालांकि, राहत की बात यह है कि प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमण की चपेट में आने वाले और मृतकों की संख्या के औसत मामलों में भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी पीछे है।

Related posts

Goldy Brar: मूसेवाला हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया से गिरफ्तार

Rahul

एन चंद्रशेखरन बने टाटा समूह के चेयरमैन

Anuradha Singh

10 अप्रैल से 18 साल के ऊपर वालों को भी लगेगी बूस्टर डोज, चलता रहेगा अभियान

Rahul