featured देश

देश में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में एक लाख 45 हजार नए केस, 794 की मौत

corona देश में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में एक लाख 45 हजार नए केस, 794 की मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना की लहर बेकाबू हो चुकी है। हर दिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। लगातार पांचवें दिन भी एक लाख से ज्यादा केस दर्ज किए गए है। देश में अब तक के सबसे ज्यादा केस शुक्रवार को दर्ज किए गए है। स्वास्थ्य मंत्रालय की जारी आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में एक लाख 45 हजार 384 नए केस की पुष्टि हुई है। तो वहीं 794 लोगों की जान चली गई। हालांकि इस बीच 77 हजार 567 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा केस भारत में दर्ज किए जा रहे हैं।

आज देश में कोरोना की स्थिति-

कुल केस- एक करोड़ 32 लाख 5 हजार 926
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 19 लाख 90 हजार 859
कुल एक्टिव केस- दस लाख 46 हजार 631
कुल मौत- एक लाख 68 हजार 436
कुल टीकाकरण- 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160

महाराष्ट्र के हालात बदतर

महाराष्ट्र में कोरोना ने ऐसी तबाही मचा रखी है कि, देश के करीब 40 फीसदी से अधिक मामले सिर्फ महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों में 58 हजार 993 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 32 लाख 88 हजार के पार पहुंच गई है। जबकि पिछले 24 घंटों में 301 लोगों की मौत हुई है। जिससे कोरोना से मरने वालों की संख्या 57 हजार के पार पहुंच गई है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में संक्रमण के 55,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस साल सात अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 59,907 मरीज सामने आए थे। राज्य में अब तक 26 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जबकि 5 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं।

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर

देश की राजधानी दिल्ली भी कोरोना की चौथी लहर झेल रही है। पिछले कुछ दिन से दिल्ली के हालात ठीक थे लेकिन बढ़ते हर दिन के साथ दिल्ली के हालात भी खराब होते जा रहे हैं। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 8 हजार 521 नए केस सामने आए हैं। आपको बता दें कि महामारी के शुरुआत के बाद से दिल्ली में एक दिन में दूसरी बार सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले पिछले साळ 11 नवंबर को 8 हजार 593 रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए थे।

करीब 10 करोड़ की लगा टीका

देशभर में 9 करोड़ 80 लाख 75 हजार 160 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 34 लाख 15 हजार 55 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

बढ़े एक्टिव केस

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.27 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 91 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर करीब 7 फीसदी हो गया है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 4वां स्थान है।

Related posts

सीएम योगी ने किया अपर्णा यादव का भाजपा में स्वागत, क्या परिवारिक अनबन का भाजपा को होगा फायदा

Neetu Rajbhar

आगरा: व्यापारियों ने सीएम योगी से की यह मांग, पढ़ें पूरी खबर

Shailendra Singh

Corona Case In India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 68 हजार से ज्यादा केस दर्ज, ओमिक्रॉन मामले 6 हजार के पार

Rahul