featured देश

कोरोना संकट: लगातार चौथे दिन 16 हजार से ज्यादा केस, महाराष्ट्र के हालात हो रहे खराब

corona कोरोना संकट: लगातार चौथे दिन 16 हजार से ज्यादा केस, महाराष्ट्र के हालात हो रहे खराब

नई दिल्ली: रविवार को देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिली है। देश में लगातार चौथे दिन 16 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 16 हजार 752 नए मामले आए हैं। हालांकि इस बीच 11 हजार 718 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। तो वहीं 113 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है। इससे पहले शनिवार को भी 16 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे।

1 करोड़ 10 लाख के पार मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 पहुंच गई है। हालांकि एक करोड़ 7 लाख 75 हजार 1699 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। तो वहीं देश में एक लाख 57 हजार 51 लोगों की कोरोना से जान भी गई है। देश में एक्टिव केस की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। अब देश में एक लाख 64 हजार 511 एक्टिव केस हो गए हैं।

महाराष्ट्र में चौथे दिन 8000 से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में तो कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिनों से लगातार राज्य में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। चौथे दिन भी राज्य में 8 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। तो वहीं पिछले 24 घंटे में 51 मौतें सिर्फ महाराष्ट्र में ही हुई हैं। राज्य में मौतों का आंकड़ा 52 हजार 92 पहुंच गया है। तो वहीं कुल संक्रमितों की संख्या 21 लाख 46 हजार 777 पहुंच गई है। कोरोना संकट को बढ़ते देख राज्य सरकार ने पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती शहर में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। इसके अलावा नागपुर, बुलढाणा और यवतमाल में भई सप्ताहिक लॉकडाउन लगा दिया गया है।

करीब डेढ़ करोड़ लोगों को लगा टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 28 फरवरी तक देश में एक करोड़ 43 लाख 1 हजार 266 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बीते दिन 58 हजार 791 लोगों को टीका लगा। इससे पहले 26 फरवरी को सर्वाधिक 8 लाख 1 हजार 480 लोगों को एक दिन में टीका लगा था।

21 करोड़ 62 लाख से ज्यादा टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के मुताबिक 27 फरवरी तक देश में 21 करोड़ 62 लाख 31 हजार 106 लोगों के कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 7 लाख 95 हजार 723 लोगों के सैंपल शनिवार को टेस्ट किए गए है।

एक्टिव केस के मामले में 13वें नंबर पर भारत

एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत अब 13वें स्थान पर आ गया है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।

Related posts

‘वैदेही’ सिंगापुर में आयोजित नृत्य कलांजलि में बिखेरेंगी भरतनाट्यम के रंग

pratiyush chaubey

राजस्थानः कालीचरण सराफ ने कहा है कि बुजुर्गों की देखभाल हमारा सामाजिक दायित्व है

mahesh yadav

अलीगढ़ के सब इंस्पेक्टर की हो रही तारीफ, यूपी सरकार ने दिया 50 हजार का इनाम

Shailendra Singh