featured देश राज्य

कोरोना संकट: 24 घंटे में सामने आए 14199 मामले, महाराष्ट्र में फिर लग सकता है लॉकडाउन

कोरोना

नई दिल्ली: देश में एक बार फिर जानलेवा कोरोना वायरस रफ्तार पकड़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 हजार 199 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस बीच 9 हजार 695 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। तो वहीं 24 घंटे में 83 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

एक लाख 56 हजार से अधिक मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कुल 1 करोड़ 10 लाख 5 हजार 850 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें एक करोड़ 6 लाख 99 हजार 410 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। तो वहीं अब तक एक लाख 56 हजार 385 लोगों की मौत हुई है। अगर देश में एक्टिव मामलों की बात करें तो 1 लाख 50 हजार 55 हो गई है। हालकि इस बीच 1 करोड़ 11 लाख 16 हजार 854 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

97 फीसदी से अधिक पहुंचा रिकवरी रेट

देश में पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मामलों में तेजी देखी जा रही है.. रोज 14 हजार से अधिक केस सामाने आ रहे है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में पिछले कुछ दिनों से लगतार संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। तो वहीं 74 फीसदी एक्टिव केस देश के दो राज्यओं में है। महाराष्ट्र और केरल। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 97.25 फीसदी रिकवरी रेट पहुंच गया है। जबकि मृत्यु दर 1.4 फीसदी है।

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार तेज

महाराष्ट्र में एक बार फिर पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी हुई है। मुंबई, नागपुर, अमरावती, आकोला समेत कई शहरों में लगातार केस बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 7 हजार के करीब मामले सामने आए हैं। तो वहीं 2 हजार से अधिक लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं।

Related posts

शिमला समझौता: सन 1971 में भारत-पाक युद्ध के बाद हुआ था ये समझौता साथ ही इस संधि पर हुआ था हस्ताक्षर

Rani Naqvi

यूपी: गांवों में बनाए जा रहे हैं 5000 से ज्यादा उप स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Rahul

सीएम अशोक गहलोत बोले- राष्ट्रपति के ऊपर भारी दबाव

Aman Sharma