देश में जानलेवा कोरोना वायरस को प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 68 हजार 833 नए केस सामने आए हैं और 402 लोगों की मौत हो गई।
India reports 2,68,833 fresh COVID cases (4,631 more than yesterday) and 1,22,684 recoveries in the last 24 hours
Active case: 14,17,820
Daily positivity rate: 16.66%Confirmed cases of Omicron: 6,041 pic.twitter.com/V8Qlx83eis
— ANI (@ANI) January 15, 2022
वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट के 6041 मामले सामने आ चुके हैं। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 16.66% है। बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे।
देश में एक्टिव केस की संख्या 14 लाख से अधिक
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 14 लाख 17 हजार 820 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 85 हजार 752 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, कल एक लाख 22 हजार 622 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 49 लाख 47 हजार 390 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
#𝐂𝐎𝐕𝐈𝐃𝟏𝟗 𝐕𝐚𝐜𝐜𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 𝐔𝐏𝐃𝐀𝐓𝐄
➡️ More than 157.87 Cr vaccine doses provided to States/UTs.
➡️ More than 14.84 Cr doses still available with States/UTs to be administered.https://t.co/aLtJVZFYGR pic.twitter.com/hW1JRQi4Tx
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) January 15, 2022
अबतक 157 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं
राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 157 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं। कल 58 लाख 2 हजार 976 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 157 करोड़ 87 लाख 10 हजार 595 डोज दी जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें :-