featured देश

देश में कोरोना ने एक दिन में तोड़े ये तीन रिकॉर्ड, सवा छ लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या

corona virus 2 देश में कोरोना ने एक दिन में तोड़े ये तीन रिकॉर्ड, सवा छ लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या

देश में कोरोना के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों का आकंड़ा भी बढ़ रहा है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीज दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। वहीं ठीक होने वाले मरीजों का आकंड़ा भी बढ़ रहा है। इसी को लेकर पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना ने तीन रिकॉर्ड बनाए है। देश में एक दिन में 2,41,576 नमूनों की जांच की गई। जांच के बाद देश में कुल जांच के नमूनों की संख्या 92,97,749  हो गई है। वहीं पहली बार 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो गए हैं। वहीं 20,903 नए मामले भी सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या सवा छ लाख से ज्यादा हो गई है।

बता दें कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शुक्रवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,074 हो गई है। इन सभी लैब में पिछले 24 घंटे में  2,41,576 नमूनों की जांच की, जिससे अब तक जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 92,97,749  हो गई है। कोरोना महामारी से जूझ रहे देश में पिछले 24 घंटों में अच्छी बात यह रही कि पहली बार 20 हजार से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए लेकिन इसी अवधि में 20,903 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा सवा छह लाख के पार पहुंच गया है।

https://www.bharatkhabar.com/cm-yogi-will-pay-tribute-to-the-martyred-policemen/

वहीं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान 20032 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं जो एक दिन में अब तक का सर्वाधिक है, जिन्हें मिलाकर 3,79,892 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वस्थ होने वालों में ज्यादातर महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के हैं। महाराष्ट्र में 8,018 लोग, तमिलनाडु में 3095 और दिल्ली में 3015 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। इन्हीं तीन राज्यों में संक्रमितों की संख्या भी देश में सर्वाधिक है।

साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 20,903 नए मामलों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या  6,25,544 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण से 379 लोगों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 18,213 हो गई है। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,27,439 सक्रिय मामले हैं। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 6,328 मामले दर्ज किए गए और 125 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,86,626 और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,178 हो गई है।

Related posts

मेट्रो में महिलाएं मुफ्त करेंगी सफर, केजरीवाल के इस निर्णय को भाजपा ने बताया ‘नया वादा’

bharatkhabar

कश्मीर में  मंदिरो  में शुरू हुआ निर्माण कार्य,जल्द बहुरेंगे घाटी के मंदिरों की दशा , 

Rozy Ali

अल्मोड़ा: कांग्रेस और बीजेपी से तंग हुई जनता, आप पार्टी को चाहने लगे हैं लोग- मनीष सिसौदिया

Rahul