featured देश

कोरोना के टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 1.84 लाख केस, 1026 लोगों की गई जान

Coronavirus India Updates

नई दिल्ली: देश में कोरोना की रफ्तार पहले से दो गुनी नहीं करीब चार गुना बढ़ गई है। गुजरते हर दिन से के साथ वायरस अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। क्योंकि अब नए आंकड़े दो लाख के करीब आने लगे हैं। तो वहीं मौत का आंकड़ा भी इस साल पहली बार हजार के पार पहुंच गया है। हाल ये है कि श्मशान घाट पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए जगह कम पड़ जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 1 लाख 84 हजार 372 नए केस दर्ज किए गए हैं। तो वहीं 1027 लोगों की जान चली गई। हालांकि इस बीच 82,339 लोगों कोरोना मात भी दी है। इससे पहले सोमवार को 161,736 नए केस आए थे। पिछले साल 2 अक्टूबर को 1069 संक्रमितों की मौत हुई थी।

देश में महामारी के आंकड़े

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 1.85 लाख
बीते 24 घंटे में कुल मौत: 1,026
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 82 हजार
बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीज बढ़े: 1.01 लाख
कोरोना से संक्रमित हो चुके: 13.87 करोड़
अब तक कुल ठीक हुए: 1.23 करोड़
अब तक कोरोना मरीजों की मौत: 1.72 लाख
कुल एक्टिव केस : 13.60,704 लाख
कुल टीकाकरण: 11 करोड़ 11 लाख 79 हजार 578

कुछ राज्यों का हाल
महाराष्ट्र के हालात खराब

कोरोना वायरस ने देश में सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में बरपाया है। यहां पर पिछले 24 घंटे में 60,212 नए केस दर्ज किए गए हैं। और 281 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार ने हालात पर गौर करते हुए 14 अप्रैल रात आठ बजे से 15 दिनों का राज्यव्यापी कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। नए मामलों के सामने आने के साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 35,19,208 हो गई। जबकि अब तक कुल 58,526 लोगों की महामारी से मौत हो चुकी है।

2. उत्तर प्रदेश

राज्य में पिछले 24 घंटे में 17,963 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस दौरान कोरोना से जंग लड़ते हुए 85 लोगों की मौत हो गई। जबकि सिर्फ 3,474 लोग रिकवर हुए हैं। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 23 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि 6 लाख 18 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 9 हजार 309 की जान जा चुकी है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो राज्य में 95 हजार के पार पहुंच गई है।

3. छत्तीसगढ़

राज्य में 15,121 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 4,682 लोग ठीक हुए और 156 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 4.71 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.57 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5,187 मरीजों की मौत हुई है। एक लाख 9 हजार 139 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली

दिल्ली में 13,468 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 3,474 लोग रिकवर हुए और 85 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.50 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 6.95 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 11,436 मरीजों की जान चली गई। 43,510 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

देश में 11 करोड़ टीके दिए गए

देशभर में 11 करोड़ 11 लाख 79 हजार 578 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 26 लाख 46 हजार 528 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

90 फीसदी से नीचे पहुंचा रिकवरी रेट

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.25 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 89 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 9 फीसदी से ज्यादा हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है।

Related posts

KKRvsSRH: 2008 से इस शर्मनाक रिकॉर्ड को ढो रही KKR, क्या इस सीजन बदलेगी किस्मत

Aditya Mishra

निरहुआ पर बोले अखिलेश, सम्मान राशि बंद होने के बाद आए थे हमारे पास

bharatkhabar

कोरोना वायरस और सामान्य फ्लू में ऐसे करें अंतर, दोनों में है बहुत फर्क

Shubham Gupta