featured देश

बेलगाम हुआ कोरोना: 24 घंटे में 93 हजार से ज्यादा केस, 513 लोगों की गई जान

corona 2 बेलगाम हुआ कोरोना: 24 घंटे में 93 हजार से ज्यादा केस, 513 लोगों की गई जान

नई दिल्ली: देश में कोरोना धीरे-धीरे काल बनता जा रहा है। दिन प्रतिदिन विकराल रूप ले रहा है। संक्रमण के मामले में एक बार फिर रिकॉर्ड बढोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 93,249 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 523 लोगों ने कोरोना से जान गंवाई है। हालांकि इस बीच 60,048 लोग कोरोनना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। इससे पहले 18 सितंबर को 93 हजार से ज्यादा केस आए थे।

24 करोड़ से ज्यादा टेस्ट 

देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 81 लाख 25 हजार 908 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें से 11 लाख 66 हजार 716 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

आज देश में कोरोना की स्थिति-

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 हो गई हैं। हालांकि कोरोना से एक करोड़ 16 लाख 29 हाजर 289 रिकवर भी हुए हैं। अगर एक्टिव केस की बात करें तो 6 लाख 91 हजार 597 पहुंच गई है तो वहीं अब तक 1 लाख 64 हजार 623 लोगों की कोरोना जान ले चुका है। देश में अब तक 7 करोड़ 59 लाख 79 हजार 651 लोगों को कोरोना की डोज दी जा चुकी है।

महाराष्ट्र में अब तक के सबसे ज्यादा मामले 

देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 49,447 नए मामले की पुष्टि हुई है। महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं। तो वहीं 277 लोगों की जान चली गई। राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 55,656 पहुंच गई। जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 29 लाख 53 हजार 523 हो गयी है। राज्य में 4 लाख से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है।

रिकवरी रेट में गिरावट 

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 93 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 5 फीसदी से ज्यादा हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है।

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं

कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि।

Related posts

योगी सरकार ने यात्रियों को दी सौगात, दीपावली और छठ पूजा पर अतिरिक्त बसें चलाने का लिया निर्णय

Rahul

सबको समान न्याय देने का रामनाथ कोविंद का वादा

Srishti vishwakarma

दिल्ली से मजदूरों के पलायन पर दिल्ली उप-राज्यपाल ने लिखा केजरीवाल को पत्र, जताई चिंता

Rani Naqvi