featured देश

Corona update: देश में कोरोना की दूसरी लहर, 100 दिन बाद 35 हजार से ज्यादा केस

उत्तराखंड आने के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

नई दिल्ली: देश में कोरोना दूसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। एक बार फिर देश में कोरोना अपने पैर पसार रहा है। करीब 100 दिन बाद फिर से संक्रमण के मामले रिकॉर्ड बना गया है। पिछले 24 घंटे में 35 हजार 871 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 172 लोगों की मौत हो गई। हालांकि इस बीच महज 17 हजार 741 लोगों ने ही कोरोना को मात दी।

एक करोड़ 14 लाख के पार संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 पहुंच गई है। हालांकि एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 25 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। तो वहीं एक लाख 59 हजार 216 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई हैं। देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 2 लाख 52 हजार 364 पहुंच गई है।

3 करोड़ 71 लाख से ज्यादा को लगा टीका

देश में 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। अब तक देश में तीन करोड़ 71 लाख 43 हजार 255 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से 14 लाख से ज्यादा लोगों को कल टीका लगाया गया था।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण

महाराष्ट्र में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना मामले सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहां संक्रमण के 23 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए जो कि इस साल सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही महामारी से 84 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23,70,507 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 53,080 पर पहुंच गई है।

कम हुआ रिकवरी रेट

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में कमी आई है। पहले जो रिकवरी रेट 97 फीसदी से अधिक थो वह अब घटकर 96.41 प्रतिशत पर आ गया है। तो वहीं मृत्यु दर 1.39 फीसदी है। जबकि सक्रिय मामले बढ़े हैं। देश में अब 2.05 फीसदी पहुंच गया है। हालांकि एक्टिव केस के मामले में भारत 11वें नंबर पर है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 23 करोड़ 3 लाख 13 हजार 163 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 10 लाख 63 हजार 379 लोगों के सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

Related posts

कोहली ने बताया अपने फिटनेट का ‘राज’ बोले, 4 महीने से नहीं खाया नॉनवेज

mahesh yadav

किसानों के लिए वरदान बना सेक्स्ड सीमेन, लागत कम दूध उत्पादन हो रहा ज्यादा

Trinath Mishra

युवक को जीप से बांधने वाले मेजर को सेना ने किया सम्मानित

Rani Naqvi