featured देश

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में 3.46 लाख केस, 2624 की मौत

UP: 24 घंटे में मिले 18021 नए संक्रमित, मेरठ के जिला उद्यान अधिकारी की मौत

नई दिल्ली: कातिल कोरोना का कोहराम जारी है। गुजरते हर दिने के साथ नए रिकॉर्ड कायम करता जा रहा है। अब तो भारत ने दुनिया के हर देश को पीछे छोड़ दिया है। एक दिन में जितने केस दर्ज किए जा रहे हैं। इतने केस दुनिया के किसी भी देश में नहीं दर्ज किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों से तीन लाख के ऊपर नए संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में तीन लाख 46 हजार 786 नए मामले सामने आए हैं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, दो हजार 624 लोगों की मौत हुई है। देश में अब एक्टिव केस बढ़कर 25 लाख 52 हजार 940 हो गए हैं। हालांकि कल दो लाख 19 हजार 838 लोग ठीक भी हुए हैं।

देश में माहामरी के आंकड़ें-

कुल मामले– एक करोड़ 66 लाख 10 हजार 451
कुल मौत– एक लाख 89 हजार 544
कुल डिस्चार्ज– एक करोड़ 38 लाख 67 हजार 997
कुल एक्टिव केस– 25 लाख 52 हजार 940
कुल टीकाकरण– 13 करोड़ 83 लाख 79 हजार 832

भयावह होती जा रही देश की स्थिति

कोरोना वायरस से देश की स्थिति भयावह होती जा रही है। खास कर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई ऐसे राज्य हैं जहां पर कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है। स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। अस्पतालों में बेड फुल हो चुके हैं। ऑक्सीजन की कमी होती जा रही है।

महाराष्ट्र में 66 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 66,836 नए केस सामने आए हैं। जबकि 74,045 रिकवर भी हुए है और 773 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब एक्टिव केस 6,91,851 हैं, जबकि कुल कोरोना केस 41,61,676 हो गए हैं। यहां अबतक 63 हजार 252 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 24331 नए केस सामने आए और 348 की मौत हो गई। दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 92029 हो गए हैं।

शुक्रवार को 17 लाख से ज्यादा टेस्ट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक 27 करोड़ 61 लाख 99 हजार 222 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। जिसमें से 17 लाख 53 हजार 569 टेस्ट कल किए गए हैं।

भारत में रिकवरी रेट 83.92%

बता दें कि भारत में संक्रमण से ठीक होने की दर यानी रिकवरी रेट 83.92% है। वहीं संक्रमण से मृत्यु दर 1.15% है। भारत के कुल एक्टिव केस में करीब 59% पांच राज्यों में हैं। महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल पांच ऐसे राज्य हैं जहां पर सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

Related posts

पढ़े दोपहर 1 बजे यूपी की बड़ी खबरें, सीएम योगी का आज अयोध्या दौरा

Rani Naqvi

राजस्थान:बाड़मेर में दुष्कर्म कर नाबालिग की हत्या के दोषियों को मिली फांसी की सजा

rituraj

मैक्रों ने बताया ऑस्ट्रेलियाई पीएम की पत्नी को ”डिलिशियस”…..

lucknow bureua