featured देश

कोरोना: अब तक का सबसे बड़ा अटैक, 24 घंटे में 2.17 लाख केस, 1185 मौत

उत्तराखंड आने के लिए RT-PCR निगेटिव रिपोर्ट जरूरी

नई दिल्ली: गुजरते हर दिन के साथ कोरोना वायरस देश और ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रहा है। शुक्रवार को देश में पहली बार सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आकंड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार 353 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1185 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। हालांकि इस बीच 1 लाख 18 हजार 302 लोगों ने कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। इससे पहले बुधवार को 200,739 नए केस आए थे। वहीं पिछले साल 30 सितंबर को देश में ग्यारह सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी।

देश में कोरोना के आंकड़े

कुल कोरोना केस- एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917
कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 25 लाख 47 हजार 866
कुल एक्टिव केस- 15 लाख 69 हजार 743
कुल मौत- 1 लाख 74 हजार 308
कुल टीकाकरण- 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब

महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 61,695 नए मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर 36,39,855 पर पहुंच गई। जबकि इस महामारी से 349 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 59,153 हो गई है। एक दिन में सामने आए नए मामलों का अब तक का यह दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।

2. उत्तर प्रदेश

यूपी में कोरोना कोहराम मचा रहा है। गुरुवार को 22,339 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इस बीच मजह 4,222 लोग रिकवर हुए और 104 की मौत हो गई। राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7 लाख 66 हजार के पार पहुंच गई है। हालांकि 6 लाख 27 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। अब राज्य में 1 लाख 2 हजार एक्टिव केस बचे हैं।

3. दिल्ली

राज्य में गुरुवार को 16,699 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 13,014 लोग रिकवर हुए और 112 की मौत हो गई। अब तक यहां 7.84 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 7.18 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 111,652 मरीजों की जान चली गई। 54,309 मरीज ऐसे हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

4. छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में 15 हजार 256 नए केस दर्ज किए गए। और 105 लोगों की कोरोना से जान चली गई। हालांकि इस बीच 9 हजार 643 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक 5 हजार 442 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो 1 लाख 21 हजार लोगों का इलाज अभी चल रहा है।

कल 27 लाख कोरोना टीके दिए गए

देशभर में 11 करोड़ 72 लाख 23 हजार 509 कोरोना डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 27 लाख 30 हजार 359 टीके लगे। वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है।

88 फीसदी पहुंचा रिकवरी रेट

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.23 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 88 फीसदी है। एक्टिव केस बढ़कर 10 फीसदी से ज्यादा हो गए। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भारत का दूसरा स्थान है।

Related posts

उत्तर प्रदेशः पीएम ने 81 परियोजनाओं को शुरु किए जाने से संबंधित समारोहों में भाग लिया

mahesh yadav

यहां क्लिक करें और जानें अयोध्या फैसले की कुछ महत्वपूर्ण बातें

Trinath Mishra

लखनऊ में खतरनाक हो रहा ब्‍लैक फंगस, 24 घंटे में पांच मरीजों की मौत

Shailendra Singh