featured देश

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 17 हजार 921 नए केस, 2.40 करोड़ लोगों को लगा टीका

corona1 कोरोना अपडेट: 24 घंटे में सामने आए 17 हजार 921 नए केस, 2.40 करोड़ लोगों को लगा टीका

नई दिल्ली: देश में कोरोना का ग्राफ पिछले सात दिनों से बढ़ रहा है। लगातार सातवें दिन भी देश में 15 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटे में 17 हजार 921 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि इस बीच अच्छी बात यह रही की नए केस से ज्यादा लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 20 हजार 652 लोगों ने कोरोना को मात दी। तो वहीं 133 लोगों की जान चली गई।

एक करोड़ 12 लाख के पार संक्रमित

स्वास्थ्य मंत्रालाय के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 12 लाख 62 हजार 707 पहुंच गई है। तो वहीं एक करोड़ 9 लाख 20 हजार 46 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हुए हैं। देश में कुल एक लाख 58 हजार 63 लोगों की जान जा चुकी है। देश में अभी कुल एक लाख 84 हजार 598 एक्टिव केस बचे हैं।

महाराष्ट्र में 9 हजार से ज्यादा केस

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 9 हजार 927 नए मामले सामने आए हैं। और 56 लोगों की मौत हुई है। हालांकि 12 हजार 182 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 लाख 38 हजार 398 पहुंच गई है। जबकि 52 हजार 556 लोगों की राज्य में अब तक मौत हो चुकी है।

2 करोड़ 40 लाख को लगा टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 2 करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिसमें से 10 लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों को वैक्सीन कल लगाई गई थी। देश में वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था। इनमें से अबतक 43 लाख 63 हडार 679 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

एक्टिव केस के मामले में 13वें नंबर पर भारत

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.40 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है। एक्टिव केस 1.67 फीसदी है। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 13वां स्थान है।

दुनिया दूसरा सबसे ज्यादा प्रभावित भारत

कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। तो वहीं रिकवरी रेट भी अमेरिका का सबसे बेहतर है। भारत रिकवरी रेट के मामले में दूसरे नंबर पर है।

Related posts

जानिए: क्यों चीनी मीडिया पर भड़के बाबा राम देव

Rani Naqvi

प्रीति जिंटा इंस्टाग्राम पर शेयर किया गाने ‘जिया जले’ का फोटो, जानें कैप्शन में क्या लिखा

Aman Sharma

भारत के राम को नेपाली बता कर कौन सा फायदा ढूंढ रहे पीएम ओली?

Mamta Gautam