featured यूपी

मुजफ्फरनगर: DJ बजाने को लेकर विवाद, दो समुदाय आपस में भिड़ें

मुजफ्फरनगर: DJ बजाने को लेकर विवाद, दो समुदाय आपस में भिड़ें

मुजफ्फरनगर: यूपी के जिले मुजफ्फरनगर में गाना बजाने को लेकर दो समुदाय एक दूसरे के आमने सामने आ गए। दोनों समुदायों के बीच जमकर बथराव हुआ। इसमें लगभग छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र के गांव मिमलाना में एक जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। इस पार्टी में डीजे पर गाना बज रहा था और लोग खुशी में नाच रहे थे। गाने बजाने का स्थानीय लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दो पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इसमें छह लोग घायल भी हो गए।

पुलिस को मामले की जानकारी होने पर वहां पहुंची। पुलिस ने बताया कि एक पक्ष द्वारा 22 लोगों पर गंभीर मामलों में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने 22 लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Related posts

10 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को चार संस्थाओं में किया जाएगा विलय: निर्मला सीतारमण

Rani Naqvi

पाक की झांकी में दिखाया गया भारतीय लाल किला और तिरंगा, मचा बवाल

Rani Naqvi

यूपी: कांग्रेस को बड़ा झटका, राज बब्बर ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

rituraj