Breaking News यूपी

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लखनऊ में बनाया गया कंट्रोल रूम, जानिए प्लान

ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए लखनऊ में बनाया गया कंट्रोल रूम, जानिए प्लान

लखनऊ: बढ़ती ऑक्सीजन की समस्या और कोरोना संक्रमित मरीजों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने नया फैसला लिया है। लखनऊ में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी हो रही है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर लिया गया है।

जवाहर भवन में बन रहा कंट्रोल रूम

राजधानी लखनऊ स्थित जवाहर भवन में ऑक्सीजन आपूर्ति का कंट्रोल रूम बनाने की तैयारी है। यहां भवन के छठे मंजिल पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। यहीं से 24 घंटे पूरी प्रक्रिया पर निगरानी रखी जाएगी। इसे महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा कार्यालय में स्थापित करने की तैयारी है।

आरसी गुप्ता को बनाया गया नोडल अधिकारी

इसी क्रम में पूरी प्रक्रिया पर जिम्मेदारी बनाए रखने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। डॉ आर सी गुप्ता इस प्रक्रिया के नोडल अधिकारी होंगे। कंट्रोल रूम से ऑक्सीजन की आपूर्ति और पूरी सप्लाई पर नजर रखी जाएगी। इसकी रिपोर्ट समय-समय पर प्रशासन को सौंपनी होगी।

एक तरफ जहां कई ऐसे अस्पताल हैं, जिनमें ऑक्सीजन की लगातार कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में यह कंट्रोल रूम काफी मददगार साबित होगा। इसके अलावा लगातार कोविड अस्पतालों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। ऑक्सीजन आपूर्ति, वेंटिलेटर और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों पर एक्शन लिया जा रहा है।

व्यक्तिगत तौर पर नहीं मिलेगा सिलेंडर

इसी सिलसिले में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में ही ऑक्सीजन सिलेंडर किसी को व्यक्तिगत तौर पर मिलेगा। इसके अलावा केंद्र सरकार से आवंटित ऑक्सीजन भी यथाशीघ्र उत्तर प्रदेश में उपलब्ध हो जाएगा। इससे ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति में भी संतुलन आएगा, साथ ही स्थिति भी बेहतर होगी। सीएम योगी ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

वृन्दा क्लब ने सूरदास नेत्रहीन विद्यालय में वितरण की खाद्य सामग्री, लोगों ने की सराहना

Rahul

कविता देवी डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेलने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बनी

Breaking News

राजधानी के युवक मनीष राघव ने लॉकडाउन में बनाया नया कीर्तिमान

Rani Naqvi