featured यूपी राज्य

दिल्ली पुलिस में तैनात मेरठ निवासी कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव कोरोना पॉजीटिव पाया गया

यूपी 3 दिल्ली पुलिस में तैनात मेरठ निवासी कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव कोरोना पॉजीटिव पाया गया

मेरठ। दिल्ली पुलिस में तैनात मेरठ निवासी कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव कोरोना पॉजीटिव पाया गया है। उसे दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। इधर, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने कांस्टेबल के परिवार के दो सदस्यों को भी क्वारंटाइन कर दिया है, जिनमें एक छह साल का बच्चा भी है। टीपीनगर थाना क्षेत्र में रोहटा रोड स्थित सरस्वती विहार में रहने वाले पुष्पेंद्र यादव जिला मध्य दिल्ली के थाना चांदनी महल में कांस्टेबल पद पर तैनात हैं। गुरुवार सुबह वह मेरठ अपने घर आए थे। दोपहर में दिल्ली से डॉक्टर का फोन आया, जिसमें उनके कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी दी गई।

इसके तुरंत बाद पुष्पेंद्र दिल्ली निकल गया। उसे मैक्स हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है। जानकारी के अनुसार, पुष्पेंद्र थाने की बैरक में दूसरे सिपाहियों के साथ रहता है। पिछले दिनों दो सिपाहियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। ये सिपाही निजामुद्दीन मरकज से मिले जमातियों को क्वारंटाइन करने गए थे।

माना जा रहा है कि जमातियों के संपर्क में आने से दोनों सिपाही संक्रमित हुए। फिर दोनों सिपाहियों के संपर्क में आकर पुष्पेंद्र संक्रमित हुआ। टीपीनगर थाने के सब इंस्पेक्टर केके गौतम ने बताया कि पुष्पेंद्र एक सप्ताह पहले मेरठ स्थित मकान पर आया था। एक दिन रुककर वह चला गया था। अब बुधवार को फिर घर पर आया। पॉजीटिव की सूचना आते ही वह दिल्ली लौट गया। उनके सीधे संपर्क में आई उसकी पत्नी और छह साल के बेटे को गुरुवार को सुभारती हॉस्पिटल में क्वारंटाइन कर दिया गया है। यह भी पता किया जा रहा है कि इस दौरान वह किस-किससे मिला था।

Related posts

हरियाणा में जून 2022 तक “JJM” योजना के तहत सौ प्रतिशत नल लगाने का निर्णय लिया

Trinath Mishra

दर्दनाक: इंदौर में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर, पांच मासूमों की मौत

Breaking News

वंशवाद की राजनीति से नहीं उबर पाई कांग्रेस, राहुल ‘रणछोर’ आदमी: शिवराज सिंह चौहान

bharatkhabar