featured यूपी राज्य

कांग्रेस की ‘पोस्टर गर्ल’ डॉ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

Screenshot 2022 01 14 142611 कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' डॉ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

शिवनंदन सिंह संवाददाता लखनऊ कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' डॉ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोपशिवनंदन सिंह, संवाददाता, लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जहां केवल 1 महीने का समय बाकी रह गया है वही चुनावी सरगर्मियां काफी तेज होती दिखाई दे रही है। जहां एक ओर भाजपा की टेंशन लगातार इस्तीफा दे रहे नेता व विधायक बने हुए हैं। 

वहीं कांग्रेस पार्टी की भी पोल अब धीरे-धीरे खुलने लगी है। जैसा की इस बार उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेनिंग के जरिए चुनाव प्रचार में लगी हुई है। वही कांग्रेस के इस कैंपेनिंग का मुख्य चेहरा बनी डॉक्टर प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने भारत खबर के साथ बातचीत करते हुए बताया है कि किस प्रकार कांग्रेस लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेनिंग के जरिए धांधली कर रही है।

269988128 4683607438390946 2715464133540623918 n कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' डॉ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ प्रियंका मौर्य ने कहा कि ‘शुरुआत में हमें कहा गया कि मेहनत कीजिए, लेकिन जब टिकट देने का वक्त आया तब यह पार्टी महिला विरोधी और ओबीसी विरोधी पार्टी निकली। उन्होंने आगे कहा कि ‘करीब 24 लोगों ने सरोजनी नगर विधानसभा सीट से आवेदन किया, लेकिन उन 24 लोगों में से उस एक आवेदक को स्वीकार किया गया। जिसने आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन किया। डॉ प्रियंका मौर्या का कहना है कि ‘ कांग्रेस पार्टी ने पहले से ही तय किया था कि रुद्र दमन सिंह को ही टिकट दिया जाएगा। लेकिन उसके बावजूद भी हम लगातार मेहनत करते रहे यह सोच की कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि लड़की हूं लड़ सकती हूं। लेकिन के बाद जब लगने लगा कि केवल रुद्र दमन सिंह को फोकस किया जा रहा है तो हम सभी ने मिलकर कांग्रेस को पत्र लिखा कि “ जब इस सीट के लिए पहले से ही प्रत्याशी तय था तो हम सब के साथ गलत हो रहा है।” 

264840628 4600084323409925 8674937546474632970 n कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' डॉ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

डॉ प्रियंका मौर्य ने आगे कहा कि ‘कांग्रेस ने उनके चेहरे का इस्तेमाल एक लॉलीपॉप की तरह किया है जैसे भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य का उपयोग ओबीसी समर्थन पाने के लिए किया। उसी प्रकार कांग्रेस हमारे समुदाय का चेहरा ओबीसी वर्ग और महिला वर्ग का समर्थन पाने के लिए कर रही है। लेकिन जब टिकट देने का वक्त आया तो कांग्रेस पार्टी ने ओबीसी और महिला विरोध करते हुए किसी और को टिकट दे दिया। 

262356683 4583126598439031 9136397182734810613 n कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' डॉ प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

पोस्टर गर्ल आगे कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर पहले से ही उम्मीदवार तय थे तो स्क्रीनिंग का ड्रामा क्यों किया।

इसी के साथ डॉ प्रियंका मौर्या ने कांग्रेस द्वारा महिला मैराथन पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि ‘महिला मैराथन के आयोजन के वक्त लगातार कांग्रेस की ओर से फोन आ रहा था। कि आप की ओर से कितनी लड़कियां आ रही हैं जो जितनी अधिक लड़कियां लाएगा उसे टिकट दिया जाएगा। लेकिन वहां पर किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी यहां तक की उन बच्चियों को रिफ्रेशमेंट भी नहीं दिया गया। डॉ प्रियंका मौर्य ने आगे कहा कि ‘इसके बाद कांग्रेस ने जो वादा किया है वह भी पूरा नहीं किया, धांधली के हिसाब से लड़कियों को स्कूटी, स्मार्टफोन आदि वितरित किए।

 

Related posts

एटाः सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, 27 लोग घायल

kumari ashu

Filmmaker Kuljit Pal Passed Away: दिल का दौरा पड़ने से फिल्म निर्माता कुलजीत पाल का निधन

Rahul

पीएम मोदी के साथ समीक्षा बैठक में ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल, शुभेंदु को बुलाने पर भड़कीं

pratiyush chaubey