Breaking News देश पंजाब भारत खबर विशेष

कांग्रेस का संगठन हो चुका है कमजोर इसलिए भाजपा से नहीं लड़ पाई चुनाव: भूपेंदर हुड्डा

BHUPANDER SINGH HUDDA कांग्रेस का संगठन हो चुका है कमजोर इसलिए भाजपा से नहीं लड़ पाई चुनाव: भूपेंदर हुड्डा

जींद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि राज्य में संगठन कमजोर होने के कारण कांग्रेस सरकार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकी। हुड्डा की इस टिप्पणी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर पर परोक्ष हमले के तौर पर देखा जा रहा है।

हुड्डा ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हरियाणा में भाजपा सरकार के खिलाफ अनेक बड़े मुद्दे होने के बावजूद कांग्रेस के पदाधिकारी मजबूत लड़ाई नहीं लड़ पाए। अब कांग्रेस संगठन सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़े या नहीं, भूपेंद्र हुड्डा जरूर जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा में कांग्रेस का संगठन नहीं होने से कांग्रेस कमजोर हुई है। कांग्रेस आलाकमान से मांग की गई है कि वह हरियाणा कांग्रेस के संगठन में बदलाव करे।’’जब हुड्डा से यह सवाल किया गया कि वह अपने समर्थक कांग्रेस विधायकों की बैठक में क्या बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं, तो हुड्डा का कहना था कि बैठक में हरियाणा विधासभा के मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा में वह भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ी लड़ाई के लिए मैदान में उतरने जा रहे हैं।

Related posts

नौकरशाह करा रहे सरकार की किरकिरी: इं. हरिकिशोर तिवारी

Aditya Mishra

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार को दिए तीन सुझाव

Ravi Kumar

राष्ट्रपति कोविंद ने मोदी को निर्वाचित किया प्रधानमंत्री, देखें क्या बोले भारत के नए प्रधानमंत्री

bharatkhabar