featured यूपी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, ऐसे चलेगा अभियान

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, ऐसे चलेगा अभियान

लखनऊ: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भाजपा सरकार को प्रदेश ही नहीं बल्कि देश स्‍तर पर घेरने वाली है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

कांग्रेस यूपी सहित पूरे देश में राज्‍य स्‍तर पर, जिला स्‍तर पर, ब्लॉक स्तर पर और तहसील स्तर पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर राष्‍ट्रव्‍यापी आंदोलन करने वाली है। इसके लिए गुरुवार को यूपी कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठनों व विभागों के साथ बैठक कर तैयारियां शुरू कीं।

आंदोलन में ये होंगे शामिल

कांग्रेस के राष्‍ट्रव्‍यापी आंदोलन में महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, किसान कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, पिछड़ा विभाग, चिकित्सा विभाग, पर्वतीय प्रकोष्ठ, खेल-कूद व्‍यापार प्रकोष्ठ, सूचना के अधिकार विभाग सहित अन्य सभी कांग्रेस के फ्रंटल संगठन शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर साइकिल यात्रा निकालकर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, विधायक और एमएलसी भी शामिल होंगे। जिला स्तरीय साइकिल यात्रा के बाद पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य स्तर पर मंहगे पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने की मांग को लेकर देशभर के सभी पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

ये है कांग्रेस का कार्यक्रम
  • 7 जुलाई: कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा तहसील स्तर पर थाली बजाकर मंहगाई और पेट्रोल-डीजल की बेतहाशा बढ़ी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन।
  • 12 जुलाई: जिला मुख्यालयों पर रिक्शा-तांगा-बैलगाड़ी द्वारा 5 किलोमीटर की यात्रा कर विरोध प्रदर्शन।
  • 14 व 15  जुलाई: देश के सभी पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान।
  • 17 जुलाई: कांग्रेस का राज्य स्तरीय प्रदर्शन।

Related posts

DCW ‘महिला दिवस’ पर 30 लोगों के जज्बे को करेगा सलाम

shipra saxena

LIVE: 2019 लोकसभा चुनाव हमारी जात की अगली चुनौती

Rani Naqvi

BJP victory in UP: सीएम योगी का पहला संबोधन, कहा- विकास और सुशासन को जनता ने फिर दिया आशीर्वाद

Neetu Rajbhar