Breaking News यूपी

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

209655745 4508410609190938 3453141626117657384 n महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के खिलाफ विभिन्न मुद्दों पर मोर्चा खोलने वाली कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार महंगाई के मुद्दे पर घेरा है। कांग्रेस ने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए पूरे प्रदेश में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान लखनऊ में भी गहमागहमी देखने को मिली। कांग्रेस के सभी फ्रंटलों ने अपनी ताकत दिखाई।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव के नेतृत्व में सदर तहसील लखनऊ पर आवश्यक वस्तुओं पेट्रोल डीजल दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दामों में भारी मूल्य वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। तख्ती बैनर और नारों के साथ कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकर्ताओं ने मूल्य वृद्धि को वापस लेने और जरूरी वस्तुओं के दाम घटाने को लेकर प्रदर्शन किया।

पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन मनोज यादव ने कहा कि पूरे देश में आम जनता महंगाई की मार से बेहाल है तेल पेट्रोल डीजल के दाम लगातार आसमान छू रहे हैं लोगों को दैनिक जीवन में उपयोग करने वाली वस्तुओं के लिए भारी और मांगे कीमतें चुकानी पड़ रही हैं। महंगाई से लोगों का दैनिक बजट गड़बड़ा गया है, लोग परेशान हैं। केंद्र सरकार रोज तेल के दामों में बढ़ोतरी कर रही है जिससे लोग परेशान और हलकान हैं।

सरसो का तेल, सब्जियों और दाल फलों का दाम इतना बढ़ गया है कि लोगों की पहुंच से बाहर हो गया है। मनोज यादव ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों की वजह से आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है और जनता त्रस्त है ।

मनोज यादव ने कहा कि सरकार आम लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को नजरअंदाज करके देश के कुछ कुछ पतियों और बड़े लोगों के साथ खड़ी है। जिसका खामियाजा इस देश के आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। लोग परेशान और बेहाल हैं। सरकार में बैठे हुए लोगों को इस देश की अर्थव्यवस्था की समझ नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारी पैमाने पर टैक्स और कर लगाकर सरकार जनता का खून चूस रही है। सरकार किसी का भला नहीं कर पा रही है सबके लिए समस्याएं खड़ी कर दी है मध्यमवर्ग और गरीब तबका आर्थिक तंगी का शिकार हो गया है जिससे आए दिन लोग आत्महत्या तक करने को विवश हो गए हैं।

महिला विंग ने भी किया प्रदर्शन

इस दौरान कांग्रेस की महिला इकाई ने भी प्रदर्शन कर महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा। लखनऊ में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ममता चौधरी के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान ममता चौधरी ने कहा कि देश ने इतनी महंगाई का मुंह कभी नहीं देखा है। इस सरकार में पेट्रोल 100 रूपए के पार चला गया है। रसोई गैस भी हजारी होने के कगार पर पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार उज्ज्वला गैस का कनेक्शन देकर खूब वाहवाही बटोरी लेकिन अब वो भी शोपीस बनकर रह गए हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। गरीब आदमी कहां से गैस भरवाएगा। इस दौरान महिलाओं ने ताली और थाली भी बजाई।

17 जुलाई तक चलेगा प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की तैयारी

कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि महंगाई के मुद्दे को अब थमने नहीं दिया जाएगा। सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला है। इसका विरोध किया जाएगा। यह प्रदर्शन 17 जुलाई तक चलेंगे। इतना ही नहीं 17 जुलाई को ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसमें विधानसभा का घेराव भी किया जाएगा।

सभी फ्रंटल हो रहे शामिल

कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे पर छेड़े गए आंदोलन में अपने सभी फ्रंटलों को शामिल होने के आदेश दिए हैं। हाल ही में कांग्रेस सेवादल, यूथ विंग, पिछड़ा वर्ग विभाग, एनएसयूआई, महिला विंग समेत सभी विभागों ने बैठक की थी। इन दलों की रणनीति है कि हम सरकार को एक मोर्चे पर घेरने के साथ ही संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

Related posts

TV टॉक शो पर इमरान खान के पार्टी नेता ने पाक मंत्री को जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

rituraj

असमोली में अखिलेश की रैली: ‘विकास के नाम जनता सपा को करेगी वोट’

Rahul srivastava

नहीं रहे श्रीवल्लभ व्यास, फिल्म लगान में निभाया था ईश्वर काका का किरदार

Vijay Shrer