featured Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशीष सिंह की अगुवाई में निकाली पदयात्रा, यूपी को बताया देश का सबसे कर्जदार राज्य

bcb0cb7e 1dd9 4855 bc55 3844afec635b कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशीष सिंह की अगुवाई में निकाली पदयात्रा, यूपी को बताया देश का सबसे कर्जदार राज्य

हरदोई से आशीष सिं​ह की रिपोर्ट

हरदोई। कृषि कानून के विरोध में​ किसान आंदोलन को एक माह से ज्यादा हो चुका है। आए​ दिन किसानों के समर्थन में दूसरे राज्यों के लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी दल भी कृषि कानूनों का जमकर विरोध कर रहे हैं। इतना ही नहीं विपक्षी दलों द्वारा कृषि कानूनों का विरोध अलग-अलग तरीकों से किया जा रहा है। कोई टैक्ट्रर रैली निकालकर विरोध कर रहा तो कोई पदयात्रा करके। इसी बीच हरदोई में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पदयात्रा कर किसान चौपाल लगाई। इसके साथ ही गांव जाकर काले कानून का विरोध किया। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही आशीष सिंह ने भाजपा सरकार पर तीनों काले कानून निरस्त करने की मांग की।

किसान अपनी फसल औने-पौने दामों में बेच रहा- आशीष सिंह

बता दें कि कृषि कानून का विरोध प्रदर्शन पर देश की राजधानी दिल्ली में नहीं बल्कि धीरे-धीरे पूरे देश में फैल चुका है। हर किसी के द्वारा अपने-अपने अंदाज में कृषि कानूनों का विरोध किया जा रहा है। इसी बीच आज कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर कांग्रेस ने कृषि कानूनों का विरोध कर पदयात्रा निकाली। कांग्रेस पार्टी के हरदोई जिला अध्यक्ष आशीष सिंह की अगुवाई में यह पदयात्रा निकाली गई। आशीष सिंह ने भाजपा सरकार पर तीनों काले कानून निरस्त करने की मांग की। साथ ही किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए भी कहा कृषि यंत्रों पर जीएसटी खत्म करने की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बनी गौशालाओं को लेकर भी सवाल उठाए। आशीष सिंह ने कहा फसल की लागत कई गुना बढ़ गई मगर किसान अपनी फसल औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर है उन्होंने यह तक कह डाला कि यूपी देश का सबसे बड़ा कर्जदार राज्य बन गया है।

Related posts

PM मोदी की सभा में महिला का हंगामा, बोली PMO में नहीं हो रही सुनवाई

shipra saxena

एक्ट्रेस पायल घोष ने हाईकोर्ट में ऋचा चड्ढा से बिना शर्त मांगी माफ़ी

Samar Khan

आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

Breaking News