featured यूपी

कोरोना संकट की बीच मदद को आगे आई कांग्रेस, शुरू करेगी हेल्प डेस्क  

कोरोना संकट की बीच मदद को आगे आई कांग्रेस, शुरू करेगी हेल्प डेस्क  

प्रयागराज: कोरोना महामारी के संकट के बीच लोगों की मदद के लिए कांग्रेस हेल्प डेस्क केंद्र शुरू करने जा रही है। जिला और शहर कांग्रेस की ओर से सोमवार को जीरो रोड स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में इस हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया जाएगा।

कांग्रेस हेल्प डेस्क के माध्यम से ऐसे व्यक्ति या परिवार जो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं, उनकी पूरी मदद की जाएगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक में उनसे बात करते हुए जल्द हेल्प डेस्क बनाए जाने को कहा था।

25 नेताओं के नाम व नंबर जारी

आपको बता दें कि शहर के अंदर बनाए जा रहे हेल्प डेस्क के अंतर्गत दोनों संसदीय क्षेत्र प्रयागराज व फूलपुर शामिल हैं। हेल्प डेस्क में पार्टी के 25 नेताओं के नाम और उनका मोबाइल नंबर लोगों की सहायता के लिए जारी किए गए हैं। इनमें अरुण तिवारी, सुरेश यादव, नफीस अनवर, मुकुन्द तिवारी, संजय तिवारी, रामकिशुन पटेल, तस्लीम उद्दीन, हसीब अहमद सहित अन्य 17 नेताओं को शामिल किया गया है।

congress list कोरोना संकट की बीच मदद को आगे आई कांग्रेस, शुरू करेगी हेल्प डेस्क  

कांग्रेस हेल्प डेस्क के सदस्यों से आम जनता सीधे फोन करके मदद ले सकती है। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्य समिति सदस्य प्रमोद तिवारी ने बताया कि, यह एक मानवीय पहल है। कांग्रेस हेल्प डेस्क से कोविड पीड़ित व्यक्तियों को सहायता मिलेगी।

कोविड मरीजों की करेगी हर संभव मदद  

प्रमोद तिवारी ने कहा कि, केंद्र व प्रदेश सरकार की लापरवाही के कारण कोरोना से पीड़ित मरीजों को अस्‍पताल में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवा के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इससे कोरोना मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं, जिलाध्यक्ष अरुण तिवारी और सुरेश यादव ने बताया कि, हेल्प डेस्क के जरिए कोविड मरीजों से सीधा बात करके उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Related posts

क्या आप जानते हैं? सालों पहले साइकिल की भी होती नंबर प्लेट और वसूला जाता था टैक्स..

Mamta Gautam

हरमनप्रीत ने तूफानी शतक जड़कर रचा इतिहास, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

mahesh yadav

एम्स में सुरक्षाकर्मियों से मारपीट करने पर सोमनाथ भारती गिरफ्तार

shipra saxena