यूपी

कांग्रेस 100 और सपा 250 सीटों पर लड़ेगी चुनावः सूत्र

congress and sp कांग्रेस 100 और सपा 250 सीटों पर लड़ेगी चुनावः सूत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और सपा के साथ गठबंधन हो चुका है ऐसी खबरें सूत्रों के हवाले से मिल रही है। सूत्रों का यह भी कहना है कि जल्द ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम अखिलेश यादव इसका औपचारिक ऐलान करेंगे।

congress and sp कांग्रेस 100 और सपा 250 सीटों पर लड़ेगी चुनावः सूत्र

सपा 250 और कांग्रेस लगभग 100 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगी। 50 सीटें सहयोगी दलों को दी जाएंगी। जिसमें रालोद, अपना दल(कृष्णा पटेल गुट) महान दल और पीस पार्टी चुनाव लड़ेगी।  कांग्रेस नेता के मुताबिक प्रभारी महासचिव गुलाब नबी आजाद और प्रशांत किशोर मिलकर सीट तय कर चुके हैं, जिन सीटों पर कांग्रेस को चुनाव लड़ना है। इस पर राहुल गांधी की भी सहमति बताई जा रही है। राहुल गांधी, अखिलेश यादव और जयंत चौधरी मिलकर प्रचार करेंगे।

इसका मतलब यह होगा कि राहुल गांधी सपा के उम्मीदवारों के लिए और अखिलेश यादव कांग्रेस के उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे। वहीं प्रचार में डिम्पल यादव और प्रियंका गांधी की जोड़ी मिलकर प्रचार करने की भी चर्चा है।

वहीं उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद कई मौकों पर कह चुके हैं कि इस बार प्रियंका रायबरेली और अमेठी से बाहर निकलकर प्रचार करेंगी।

Related posts

उप्रः रिश्वत के आरोप में 3 राज्यमंत्रियों के निजी सचिवों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

mahesh yadav

ऋण माफी के दौरान हुआ खुलासा, किसानों ने किया करोड़ों का गबन

Pradeep sharma

एलयू समेत कई संस्थानों की छात्राओं ने थामा छात्रसभा का दामन

Aditya Mishra