देश राज्य

पुरानी पेंशन पर सरकार का फैसला निंदनीय, आंदोलन करेगी कांग्रेस

Congress PTI पुरानी पेंशन पर सरकार का फैसला निंदनीय, आंदोलन करेगी कांग्रेस

शिमला। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पुरानी पेंशन को बहाल नहीं करने का सरकार का फैसला निंदनीय और कर्मचारियों पर कुठाराघात है| इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को लामबंद कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजय सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों को यह वायदा किया था कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है, तो कर्मचारियों को बहुत बड़ी राहत देकर वर्ष 2003 से बंद पुरानी पेंशन स्कीम को पुनः लागू करेगी।

Congress PTI पुरानी पेंशन पर सरकार का फैसला निंदनीय, आंदोलन करेगी कांग्रेस

बता दें कि परन्तु जनादेश कांग्रेस पार्टी के विपरीत आया जिसके कारण कर्मियों ने नई सरकार से ये उम्मीद थी कि नई सरकार इस पेंशन स्कीम को बहाल करेगी तथा वर्तमान तथा पूर्व कर्मचारियों को राहत देगी पर विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा वित्तीय संकट का हवाला देते हुए इस मांग को नकार दिया है| इससे प्रदेश के सभी कर्मचारी संगठनों ने तथा कर्मचारियों ने भी नाराजगी जताई है। संजय ने कहा कि भाजपा सरकार को पुरानी पेंशन स्कीम को अपने किए गए वादे अनुसार लागू करना होगा अन्यथा कांग्रेस का पेंशनर विभाग पूरे प्रदेश में कर्मचारियों को लामबंद करेगा।

Related posts

झारखंड और कर्नाटक में महसूस किए गए भूकंम के झटके, तीव्रता 4.7 मापी गई

Rani Naqvi

सीएम ने सुरेन्द्र सिंह जीना को दी श्रद्धांजलि, सल्ट में की ‘जीना स्मारक’ बनाने की घोषणा

Aman Sharma

पंजाब सीएम ने ट्वीट कर जताई पाकिस्तान से नाराजगी, कहा मुहंतोड़ जबाव दे भारत

Ankit Tripathi