लखनऊ: राज्यसभा में महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने लिखित में जानकारी दी है कि देश में छह माह से छह साल की उम्र के नौ लाख से अधिक अत्यंत कुपोषित बच्चों की पहचान की गई है जिनमें से 3,98,359 बच्चे उत्तर प्रदेश के हैं। स्मृति ईरानी के इस उत्तर पर कांग्रेस पार्टी तंज कस रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर पर योगी और मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
कांग्रेस महासचिव ने लिखा है कि, बीजेपी की मंत्री ने बताया है कि देश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे यूपी में हैं। उन्होंने आगे लिखा, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने धोखाधड़ी करके कुपोषण में प्रदेश को नंबर 1 बना दिया।
देखिए ये ट्वीट
संसद में भाजपा सरकार की मंत्री ने बताया कि देश में सबसे ज्यादा कुपोषित बच्चे (लगभग 4 लाख) उत्तर प्रदेश में हैं।
प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी खुद को खुद से ही "नंबर 1" का खिताब देते रहे और "डबल इंजन" की धोखाधड़ी करके कुपोषण में उप्र को नंबर 1 बना दिया।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 30, 2021
वहीं कांग्रेस यूपी के ऑफिशियल ट्विटर पर भी इसी मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा है। ट्वीट में लिखा है कि कुपोषित बच्चों पर ध्यान देने की बजाय योगी सरकार अपने प्रचार प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। शर्म आनी चाहिए।
देखिए ये ट्वीट
आज उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा बच्चे गंभीर कुपोषण के शिकार हैं। उन पर ध्यान देने की जगह 'विज्ञापनजीवी' योगी सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर अपना प्रचार-प्रसार करवा रही है।
शर्म आनी चाहिए। pic.twitter.com/FvtzohitN4— UP Congress (@INCUttarPradesh) July 30, 2021