featured Breaking News देश

अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस, आरोप के बाद प्ले स्टोर से हटाई ऐप

rahul 650 021916082535 अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस, आरोप के बाद प्ले स्टोर से हटाई ऐप

नई दिल्ली। डेटा लीक के आरोपों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जमकर शीतयुद्ध चल रहा है। कांग्रेस के बाद बीजेपी ने भी कांग्रेस पर डेटा लीक करने का गंभीर आरोप लगाया है, जिसके बाद कांग्रेस बैकफुट पर आ गई है। बता दें कि बीजेपी द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस ने प्ले स्टोर से अपने ऐप को हटा लिया है। दरअसल बीजेपी के आईटी प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी अपने आधिकारिक ऐप और वेबसाइट्स के जरिए आम जनता के डाटा को चुराकर सिंगापुर की कंपनियों को दे रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सिंगापुर से यही समझौता करके लौटे हैं।rahul 650 021916082535 अपने ही जाल में फंसी कांग्रेस, आरोप के बाद प्ले स्टोर से हटाई ऐप

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री अपने नमो ऐप के जरिए देश की महत्वपूर्ण जानकारियों को विदेश में बेच रहे हैं, जिसके बाद मालवीय ने कांग्रेस पर ये पलटवार किया। वहीं अब कांग्रेस द्वारा प्ले स्टोर से अपना ऐप हटाए जाने के बाद एक बार फिर मालवीय ने कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ये सब अपने काले कारनामे छिपाने के लिए कर रही है। कांग्रेस ने गुजरात चुनाव के समय भी लोगों का डेटा चोरी कर चुनावी रणनीति बनाई और अब वही खेल वो कर्नाटक में भी खेलना चाहती है। गौरतलब है कि फ्रांस के रिसर्चर हैकर ऐल्डरसन ने पहले नरेंद्र मोदी ऐप और फिर कांग्रेस की वेबसाइट और डेटा के जरिए डेटा चोरी होने की बात कही थी।

इसके बाद दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने एक दूसरे पर जनता की जानकारियों को बिना उन्हें बताए शेयर करने के आरोप लगाए हैं। एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर नमो ऐप के सहारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला था। बीजेपी ने वैसे तो कुछ देर में ही पलटवार कर दिया था पर उसी स्टाइल में पार्टी की ओर से पूरी रिसर्च के साथ सोमवार सुबह ट्वीट किया गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी के ऐप से जनता की जानकारी सिंगापुर भेजी जा रही है।

Related posts

UP News: ट्रक चालकों ने एक्सप्रेस-वे पर किया पथराव, पुलिस ने बरसाई लाठियां

Rahul

गाजियाबाद के इंजीनियर से मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, आरोपित को जान उड़े सबके होश

Shailendra Singh

श्रीलंका में राजनीतिक संकट: फिर विक्रमसिंघे के हाथ श्रीलंका की कमान, प्रधानमंत्री पद बहाल

Ankit Tripathi