Breaking News featured देश यूपी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फैजाबाद में रोड शो के जिरए भरेंगी कांग्रेसियों में दम

priyanka robert vadra rahul gandhi कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी फैजाबाद में रोड शो के जिरए भरेंगी कांग्रेसियों में दम

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की संजीवनी प्रियंका गांधी अयोद्धा में रोड-शो करने को लेकर पूरी तैयारियों में जुट गईं हैँ। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी नुक्कड़ सभाओं के द्वारा कार्यकर्ताओं के हौसलों में उड़ान भरने की कोशिश करेंगी।

प्रियंका गांधी के 27 मार्च को फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र का कार्य उम्मीद जताई जा रही है कि श्रीमती गांधी दिल्ली से ट्रेन से यहां पहुंचेंगी। श्रीमती गांधी कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. निर्मल खत्री के पक्ष में अयोध्या से रोड शो शुरू करेंगी। इसके अलावा वह दो नुक्कड़ सभाएं करेंगी। इस दौरान कांग्रेसी उनका 32 जगह स्वागत करेंगे।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती गांधी के आगमन की सूचना पार्टी हाईकमान से मिलते ही कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. खत्री ने खुद कमान संभाल ली है। पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक के मुताबिक बुधवार को पूर्वाह्न दस बजे हनुमानगढ़ी अयोध्या से रोड शो शुरू होगा।
प्रियंका शाम करीब साढ़े चार बजे कुमारगंज पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या से कुमारगंज तक प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए 32 प्वाइंट बनाए गए हैं।

दो जगहों पर वह नुक्कड़ सभाओं को भी सम्बोधित करेंगी। पहली नुक्कड़ सभा शहर के में रीडगंज किन्नर गुलशन बिंदु के संयोजन में और दूसरी सभा नउवा कुआं पर जिला पंचायत सदस्य अखिलेश यादव के संयोजन में होगी। उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी सड़क मार्ग से अमेठी तक जाएंगी। इसके अलावा दोपहर एक बजे सनबीम स्कूल में बच्चों से संवाद करेंगी।

Related posts

काशी विश्वनाथ धाम: 13 दिसंबर को पीएम करेंगे उद्घाटन, 16 तारीख को मंदिर में योगी कैबिनेट की बैठक!

Saurabh

Noida: 10 महीने में तैयार होगा मास्टर प्लान, जानिए कैसा होगा ‘न्यू नोएडा’

Shailendra Singh

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई को इन राशियों की आय में होगी वृद्धि, जानें आज का राशिफल

Rahul