Breaking News featured देश

आज कांग्रेस ने निकाली गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा, पुलिस ने अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों को किया गिरफ्तार

06c93fa5 63d1 477c a7a2 763226a26862 आज कांग्रेस ने निकाली गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा, पुलिस ने अजय कुमार लल्लू सहित सैकड़ों को किया गिरफ्तार

ललितपुर। इन दिनों में देश में राजनीतिक सियासत गर्मायी हुई है। आए दिन कृषि कानून के विरोध में किसानों का समर्थन देने के लिए लगभग सभी विपक्षी दल आगे आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ किसान आंदोलन को आज दिल्ली में 31वां दिन है। इसी बीच आज पुलिस ने यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आज दोपहर ललितपुर की पुलिस ने गिरफ्तार कर लियाण् दैलवारा कस्बे से उनके साथ करीब सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष सहित करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है।

सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखों मर रही- बलवंत सिंह राजपूत

बता दें कि कृषि कानून के विरोध विपक्षी दलों द्वारा आए दिन प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिना अनुमति पदयात्रा निकालने पर अड़े प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत सहित 50-60 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दैलवारा कस्बे से आज (शनिवार) दोपहर करीब 12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया है। ललितपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की अगुआई में आज ‘गाय बचाओ-किसान बचाओ’ पदयात्रा के दौरान गौशाला जाते हुए डेढ़-दो सौ पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बल प्रयोग कर दैलवारा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बल प्रयोग करने पर करीब दो दर्जन कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया, “गाय के नाम पर सत्ता में आई भाजपा को न गाय की फिक्र है और न ही किसानों पर रहम है। राजपूत ने कहा, “सौजना और अमझरा की गौशालाओं में बंद गायें भूखों मर रही हैं और पक्षी जिंदा गायों को नोंच-नोंच खा रहे हैं।

 

Related posts

कभी विदेशों में भी जिसने किया देश का नाम, आज वह मथुरा में चाय बेचकर पाल रहा है पेट

Shailendra Singh

नए साल पर पर्यटकों के खिले चेहरे, बर्फ के पहाड़ देखकर दिल हुआ बाग-बाग

Trinath Mishra

प्रतापगढ़ में औद्योगिक पार्क बनने से बदलेगी युवाओं की किस्मत, जानिए कैसे

Aditya Mishra