featured यूपी

निषाद समुदाय पर मेहरबान कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपे 10 लाख रुपये

निषाद समुदाय पर मेहरबान कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने सौंपा 10 लाख

प्रयागराज: निषाद समुदाय से कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मिलने गई थी। अब एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के नेता और यूपी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मोर्चा संभाला है।

यह भी पढ़ें: निषाद समुदाय के बीच पहुंची प्रियंका गांधी, कहा- हम हैं आपके साथ

23 परिवारों की होगी मदद

बसवार गांव के 23 मछुआरों के परिवार से मिलने प्रियंका गांधी उनके गांव गई थीं। पुलिस से झड़प में इन सब को पीटा गया था और इनकी नाव भी तोड़ दी गई थी। इस घटना के बाद प्रियंका गांधी ने परिवार से मिलकर उनका हाल जाना था।

प्रियंका के निर्देश पर मिली रकम

परिवार से मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने उन्हें आर्थिक सहयोग भी दिए जाने की बात कही थी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यह रकम निषाद परिवार को जाकर दी। इससे उनको टूटी नाव दोबारा सही करने में मदद मिलेगी।

अन्याय के खिलाफ कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी लगातार उत्तर प्रदेश में पैर मजबूत करने में लगी हुई है। किसान महापंचायत और जय जवान जय किसान अभियान के माध्यम से इसे साकार करने की रणनीति है। प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में पूरा जोर लगा रही हैं।

कांग्रेस पार्टी के यूपी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने चेक देकर परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में निषाद भाइयों को उनका हक जरूर दिलाया जायेगा। इस हक को दिलाने के लिए ‘अधिकार यात्रा’ निकाल कर कांग्रेस अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज उठायेगी।

कार्यकर्ता निकालेंगे नदी अधिकार यात्रा

अजय कुमार लल्लू ने बताया कि प्रियंका जी के कहने पर कांग्रेस पार्टी 1 से 20 मार्च तक नदी अधिकार यात्रा निकालेगी। यह यात्रा बसवार गांव से ही शुरु की जायेगी, 20 मार्च को यह बलिया के बैरिया घाट पर खत्म होगी।

इसमें प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी, इस यात्रा के माध्यम से नाविक समाज की आवाज को उठाया जायेगा। नदी, बालू और मिट्टी पर उनके हक और महत्ता को बरकार रखने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।

Related posts

एनएसजी सदस्यता पर ओबामा का समर्थन, मोदी बोले ‘शुक्रिया’

bharatkhabar

एटीएम से पैसा निकालने पर RBI ने किया ये ऐलान, NEFT और RTGS कराने पर नहीं कटैगा पैसा

bharatkhabar

लालू के दावत-ए-इफ्तार में नीतीश व मांझी साथ-साथ

bharatkhabar