Uncategorized #Meerut Breaking News featured भारत खबर विशेष यूपी राज्य

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू बोले, लाठी खाने से डरेंगे ना जेल जाने से

congress news कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू बोले, लाठी खाने से डरेंगे ना जेल जाने से

मेरठ। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता ना तो जेल जाने से डरेगा और ना लाठी गोली खाने से। अगर सरकार ने गन्ना किसानों का भुगतान और मूल्य निर्धारण शीघ्र नहीं किया तो प्रदेश में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा जो सड़क से सदन तक चलेगा।

बुधवार को गन्ना मूल्य निर्धारण को लेकर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश के किसानों को 450 रूपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य दिया जाए और पिछले सत्र के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र किसानों को भेजा जाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है करीब 25% पेराई सत्र पूर्ण हो चुका है लेकिन अभी तक किसानों के गन्ने का मूल्य तय नहीं किया गया।

विपक्ष में भाजपाई करते थे हंगामा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, यही भाजपाई जब विपक्ष में थे तो देश में किसान, गरीब, व्यापारी और पिछड़ों की बात करते थे लेकिन अब यह सब कुछ भूल बस केवल धन्ना सेठों के जेब भरने में लगे हैं। अजय लल्लू ने कहा कि शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सड़क सड़क से सदन तक कांग्रेस प्रदेश में आंदोलन चलाएगी। कांग्रेस का कार्यकर्ता ना सरकार की गोली खाने से डरेगा जेल जाने से।

धरने को पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व विधायक गजराज सिंह, वीरेंद्र सिंह गुड्डू, पूर्व विधायक जयनारायण शर्मा, युसूफ कुरैशी, जिला अध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, पूर्व विधायक हरेंद्र अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान पंडित नवनीत नागर, हरिकिशन वर्मा, जयचंद त्यागी, अखिल कौशिक, दीपक शर्मा, नौशाद अली, यशपाल सिंह, सविता सोमानी, सपना सोम, सीमा जाटव, रिंकी शर्मा, मतीन अंसारी, नसीम कुरैशी, मनजीत सिंह कोछड़, अरुण कौशिक, अभिमन्यु त्यागी, अरुण त्यागी, तेजवीर सिंह, हरिओम त्यागी, इकराम अंसारी, नईम राणा आदि मौजूद रहे।

Related posts

जमशेदपुर एफसी 10 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे नंबर पर

Trinath Mishra

IND vs WI: विंडीज टीम पर भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर, 104 रन पर सिमटी टीम

mahesh yadav

खुशी दुबे की मां ने बेटी को बचाने की लगाई गुहार, AAP का मिला समर्थन

Shailendra Singh