featured देश राज्य

कांग्रेस ने बेनामी संपत्ति कानून को ठंडे बस्ते में डाला: पीएम मोदी

pm modi

ऊना। प्रधानमंत्री ने रविवार को हिमाचल के ऊना में कांग्रेस पर फिर से निशाना साधते हुए कहा कि बेनामी संपत्ति की चर्चा राजीव गांधी के समय बड़ी होती थी। सारी समस्याएं हमें विरासत में मिली है। अब इनके जनक हमसे जबाव मांग रहे हैं। कांग्रेस ने तीस साल तक बेनामी संपत्ति के कानून को ठंडे बस्ते में डाल दिया। हमने इस कानून में कड़े प्रावधान से साथ लागू किया है। अब विपक्ष परेशान है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय दिल्ली से एक रुपया जब निकलता था तो मात्र 15 पैसे ही गांव में पहुंच पाते थे।

pm modi
pm modi

वहीं मोदी ने कहा कि यह बात खुद उस समय के प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने मानी पर इसका इलाज नहीं बताया लेकिन 2014 के बाद सारा पैसा गांव में पहुंचना शुरू हो गया है। मोदी ने पूछा कि यह कांग्रेस का कौन-सा पंजा था जो कम करता था। 2014 में ऐसे आदमी को जनता ने बैठाया जिसने तय किया है कि दिल्ली से एक रुपया निकलेगा तो सौ के सौ पैसे जनता के पास पहुंचेगे। यह हमने करके दिखाया है। अब कोई पंजा उस पर हाथ नहीं मार सकता।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा की एक तरफ जीत होगी। मोदी ने कहा कि किसी भी व्यापारी संगठन ने जीएसटी का विरोध नहीं किया है। देश ने जीएसटी का स्वागत किया है। जीएसटी के कारण चूंगी टैक्स खत्म हुआ और माल ढोने का खर्च कम हुआ। जीएसटी की समस्याओं को दूर किया जा रहा है। जीएसटी काउंसिल की नौ और 10 नवम्बर को बैठक होने वाली है, जिसमें रह गई कमियों को दूर किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऊना हमीरपुर रेल लाइन जल्द ही बन कर तैयार हो जाएगी। हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा देना है तो हिमाचल में अच्छी सड़क सुविधा होनी चाहिए। अटल और धूमल ने हिमाचल में पर्यटन को बढ़ावा दिया।

Related posts

Aaj Ka Panchang : आज 06 मई 2022, का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

Rahul

चारधाम यात्रा 1 जुलाई से होगी शुरू, इन नियमों का करना होगा पालन

Rani Naqvi

कच्चे तेल मे नरमी फिर भी बढ़े पेट्रोल के दाम

Trinath Mishra