Breaking News featured देश

हरियाणा: कांग्रेस का बयान- हमारे संपर्क में BJP-JJP के कई विधायक

0eeeebf3 2a5c 493a a684 25717fcae123 हरियाणा: कांग्रेस का बयान- हमारे संपर्क में BJP-JJP के कई विधायक

चंडीगढ़। देश में कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को करीब दो महीने होने को आए है। जिसके चलते देश की राजनीतिक गलियारों में हलचलें तेज हो रही हैं। इसके साथ ही सरकार पर विपक्षी दलों द्वारा किसानों के समर्थन में जमकर निशाना साधा जा रहा है। इसी बीच हरियाणा में कांग्रेस की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनाने की कोशिश कर सकती है। इसके साथ ही शैलजा ने दावा किया कि बीजेपी, जननायक जनता पार्टी और कई निर्दलीय विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। कांग्रेस लगातार राज्यों में अपनी पैठ बनाने के लिए कोशिश कर रही है। शैलजा का ये बयान किसान आंदोलन के मौके पर काफी अहम माना जा रहा है।

हरियाणा सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी-

बता दें कि आजादी के बाद देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जनता से अपना महत्व खो चुकी थी। जिसके बाद कांग्रेस को हर चुनाव में हार का मुहं देखना पड़ रहा था। जिसके चलते अब किसान आंदोलन के बीच किसानों को अपना समर्थन देकर फिर से किसानों की चहेती बनाना चाहती है। इस दौरान कांग्रेस की तरफ से किसानो को खुलकर समर्थन दिया जा रहा है। इसके साथ ही इस मौके पर शैलजा ने दावा किया कि बीजेपी, जननायक जनता पार्टी और कई निर्दलीय विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। इसके साथ ही कुमारी शैलजा ने कहा कि समय ऐसा आ गया है कि हरियाणा सरकार अब जनता का विश्वास खो चुकी है। अभी हाल ही में खुद सीएम खट्टर के गृह जिले में उनका जबरदस्त विरोध हुआ। ये वक्त को नहीं पहचानते हैं। जो हो रहा है, ये उस वास्तविक्ता से बहुत दूर हैं।

राज्य के लोग अब बीजेपी से दूर- शैलजा

इसके साथ ही शैलजा ने कहा कि कृषि प्रधान इस राज्य के लोग अब बीजेपी से दूर जा चुके हैं और इस बात को सभी लोग जानते हैं। चाहे वो सत्ता पक्ष या उनकी सहयोगी पार्टी के विधायक हों। उन्होंने आगे कहा कि हमारा इन लोगों से संपर्क होता है। बात ये है कि आज पूरा प्रदेश बीजेपी की नीतियों से और इनकी कार्यशैली से नाराज है।

Related posts

भारत में बीफ बैन वाली याचिका पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार

kumari ashu

वायरल: एके-47 के साथ पोज देते दिखाई दिए बीजेपी नेता

Rani Naqvi

सेवा भारती ने लखनऊ में 500 व्यक्तियों को लगवाया टीका

Shailendra Singh