Breaking News यूपी

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने चलाया यह नेक अभियान

WhatsApp Image 2021 05 21 at 3.54.32 PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने चलाया यह नेक अभियान
  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर की हर घर राशन अभियान की शुरुआत
  • हमारा उद्देश्य है कि इस महामारी की वजह से कोई भूखा न रहे : ललन कुमार
  • आज देश आईटी के क्षेत्र में जो उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है उसकी नींव राजीव गाँधी जी ने ही रखी थी : ललन कुमार
  • उनकी दूरदर्शिता ने हमें एक मज़बूत अर्थव्यवस्था बनने में बड़ा योगदान दिया : ललन कुमार

लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने हर घर राशन अभियान की शुरू की। उसी क्रम में लखनऊ के बक्शी का तालाब में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की 30वीं पुण्यतिथि पर अभियान की शुरुआत की।

इस अभियान का उद्देश्य उन ज़रूरतमंद लोगों तक राशन पहुंचाना है जो इस महामारी में जीविकोपार्जन करने में अफसल हैं। जो 2 वक़्त की रोटी के संकट से जूझ रहे हैं। ललन कुमार ने इस अभियान को प्रारंभ करते हुए कि बताया कि उनका उद्देश है कि इस महामारी में कोई भूखा न रहे।

WhatsApp Image 2021 05 21 at 3.54.29 PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने चलाया यह नेक अभियान

इस अभियान की शुरुआत बक्शी का तालाब (169) विधानसभा में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों से की गयी। जहाँ नागरिकों ने आकर राशन लिया। इसी श्रंखला में उन्होंने लौलाई, जुग्गौर, बेहटा, भवानीपुर, पहाडपुर, कुम्हरावाँ, महिगवाँ, कन्हाईपुर, महोना, चंदनापुर, इटौंजा, कठवारा एवं रैथा रोड पर राशन वितरित किया।

राशन के पैकेट में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 लीटर तेल, 1 किलो प्याज़, 1 किलो आलू, आधा किलो नमक, 2 चॉकलेट, मास्क एवं मसाला (हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सब्जी मसाला) शामिल हैं।

WhatsApp Image 2021 05 21 at 3.54.36 PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने चलाया यह नेक अभियान

राजीव गाँधी को याद करते हुए ललन कुमार ने कहा कि देश के विकास में पूर्व प्रधानमन्त्री राजीव गाँधी जी का अहम योगदान रहा है। राजीव गाँधी को भारत में सूचना प्रोद्योगिकी का जनक कहा जाता है। वह एक दूरदर्शी नेता थे। इसी सोच के चलते उन्होंने दूरसंचार एवं कंप्यूटर पर काफ़ी ज़ोर दिया।

उन्होंने कहा हम सभी जानते हैं कि उनके द्वारा की गयी ये शुरुआत आज कितनी फायदेमंद सिद्ध हुई। उन्होंने पंचायती राज की नींव रखकर सरकार को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचा दिया। आज वहाँ के लोग अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपने ही बीच के किसी व्यक्ति को चुनते हैं।

WhatsApp Image 2021 05 21 at 3.54.38 PM राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने चलाया यह नेक अभियान

ललन ने बताया कि एक युवा प्रधानमंत्री होने के नाते उन्होंने युवाओं के लिए बहुत कार्य किये। मतदान के लिए उम्र 21 वर्ष से 18 वर्ष कर उन्होंने युवाओं को अपनी सरकार चुनने का मौक़ा दिया। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने ‘नवोदय विद्यालयों’ की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज देश आईटी के क्षेत्र में जो उपलब्धियाँ हासिल कर रहा है उसकी नींव राजीव गाँधी ने ही रखी थी। उनकी दूरदर्शिता ने हमें एक मज़बूत अर्थव्यवस्था बनने में बड़ा योगदान दिया।

Related posts

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक्ट्रेस प्रियंका का MMS, देखने के लिए यहां करें क्लिक

Shailendra Singh

लखनऊ : गोमती नगर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीन पुलिसकर्मियों को लगी गोली, एक बदमाश घायल

Neetu Rajbhar

नशे में धुत युवक-युवती ने किया, वूमेन पावर लाइन कार्यालय के बाहर हंगामा

Kalpana Chauhan