उत्तराखंड 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। क्योंकि उत्तराखंड में मार्च 2022 में नए विधान मंडल का गठन होना है। जिसके लिए कुछ ही महीने का समय बचा है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ और प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे डोईवाला पहुंचे।
जहां उन्होंने पार्टी की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने डोईवाला में ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सभी से बूथ स्तर की जानकारी जुटाई, ओर सभी बूथों को मजबूत करने के साथ ही पार्टी में रिक्त पदों को जल्द भरे जाने के निर्देश दिये।
इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने बताया कि 15 सितम्बर तक सभी बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की जाएगी। ताकि मेरा बूथ सबसे मजबूत मुहिम में ओर तेज़ी लायी जा सके। वहीं दीपिका पांडे ने बताया कि जिस तरह झारखंड, पंजाब, राजस्थान में हमारी सरकार है, उसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ उत्तराखंड में भी सरकार बनाएगी।
समीक्षा बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी से दावेदारी करने वाले दर्जनों नेता भी मौजूद रहे।