featured देश राज्य

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों तीसरी सूची

राहुल गांधी

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने शनिवार की रात 37 उम्मीदवारों का नाम जारी किया। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

 राहुल गांधी
राहुल गांधी

एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे

कांग्रेस विधायक दल के नेता टी एस सिंह देव अम्बिकापुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री चरण दास महंत सक्ति विधानसभा सीट से मैदान में उतरेंगे। इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेगी।

2003 से ही सत्ता पर काबिज है भाजपा

आपको बता दें कि भाजपा प्रदेश में 2003 से ही सत्ता पर काबिज है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में प्रदेश में नक्सल प्रभावित 18 सीटों पर 12 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। शेष 72 सीटों पर दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा।

मतों की गिनती 11 नवंबर को होगी। कांग्रेस ने पहले चरण में होने वाले मतदान के लिए उम्मीदवारों की सूची 18 और 22 अक्टूबर को जारी की थी। पहले चरण के मतदान में कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट पर मुख्यमंत्री रमन सिंह के मुकाबले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भतीजी करूणा शुक्ला को मैदान में उतारा है।

तीसरी सूची में इनके नाम का हुआ एलान

मनेंद्रगढ़ से विनय जायसवाल

-प्रेमनगर से खेलसाय सिंह

-भटगांव से पारसनाथ राजवाड़े

-प्रतापपुर से प्रेमसाय सिंह

-रामानुजगंज से बृहस्पत सिंह

-अंबिकापुर से टीएस सिंहदेव

-सीतापुर से अमरजीत भगत

-जशपुर से विनय कुमार भगत

-कुनकुरी से उत्तम दन मिंज

-पत्थलगांव से रामपुकार सिंह

-सारंगढ़ से उत्तरी जांगड़े

-खरसिया से उमेश पटेल

-धर्मजयगढ़ से लालजीत सिंह राठिया

-रामपुर से श्यामलाल कंवर

-कोरबा से जयसिंह अग्रवाल

-मरवाही से गुलाब सिंह राज

-लोरमी से शत्रुघ्न लाल चंद्राकर

-मुंगेली से राकेश पात्रे

-मस्तूरी दिलीप लहरिया

-अकलतरा से चुन्नी लाल साहू

-सक्ति से चरणदास महंत

-चंद्रपुर से रामकुमार यादव

-कसडोल से शकुंतला साहू

-भाटापारा से सुनील महेश्वरी

-रायपुर ग्रामीण से सत्यनारायण शर्मा

-रायपुर पश्चिम  से विकास उपाध्याय

-आरंग से शिवकुमार डहरिया

-अभनपुर से धनेंद्र साहू

-राजिम से अमितेश शुक्ला

-बिंद्रानवागढ़ से संजय नेताम

-पाटन से भूपेश बघेल

-दुर्ग ग्रामीण से प्रतिमा चंद्राकर

-दुर्ग सिटी से अरुण वोरा

-भिलाई नगर से देवेंद्र यादव

-अहिवारा से रुद्र गुरू

-साजा से रविंद्र चौबे

-कवर्धा से मोहम्मद अकबर

Related posts

22 और 24 नवंबर को होगा UGC NET का EXAM,  एडमिट कार्ड जारी

Rahul

ओम प्रकाश राजभर ने फिर उत्तर प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Rani Naqvi

बीजेपी विधायक का शर्मनाक बयान, भरी सभा में वैश्याओं से कर डाली अधिकारियों के चरित्र की तुलना

rituraj