featured Breaking News देश राज्य

राहुल गांधी ने यशवंत सिन्हा के लेख पर मोदी-जेटली का उड़ाया मजाक

rahul gandhi arun jaitley and modi राहुल गांधी ने यशवंत सिन्हा के लेख पर मोदी-जेटली का उड़ाया मजाक

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इन दिनों बीजेपी के खिलाफ पूरी तरह से हल्ला बोल कर रखा है। बीजेपी को देश की गिरती अर्थव्यवस्था और जीडीपी को आधार बनाकर लगातार हमला किया जा रहा है। ऐसे में यशवंत सिन्हा ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए, इसका समर्थन देने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष भी आगे आए हैं।

rahul gandhi arun jaitley and modi राहुल गांधी ने यशवंत सिन्हा के लेख पर मोदी-जेटली का उड़ाया मजाक
rahul gandhi attack on modi government

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि ‘देवियों और सज्जनों मैं आपका पायलट और वित्त मंत्री बाल रहा हूं, कृपया अपनी सीट बेंट बांध लें और सावधानी से बैठे क्योंकि हमारे विमान के पंख गिर गए हैं’ इसके साथ राहुल गांधी अपने ट्वीट के साथ यशवंत सिन्हा का आर्टिकल भी शेयर किया है। दरअसल अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने तत्काल केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी ने गिरती हुई जीडीपी में आग में तेल डालने का काम किया है।

 

यशवंत सिन्हा ने वित्त मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पीएम मोदी कहते हैं कि उन्होंने गरीबी को काफी करीब से देखा है और अब उनकी सरकार के वित्त मंत्री सभी देशवासियों को गरीबी काफी करीब से दिखाने में लगे हुए हैं। जिस तरह विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हो रखा है उसी तरह बीजेपी के दिग्गज नेता ने कहा कि आज ऐसा वक्त आ गया है कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है और विकास के नाम पर कुछ नहीं हो रहा है।

उन्होंने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार में वित्त मंत्री काफी बड़ा चेहरा हैं लेकिन वक्त ऐसा हो रखा है जहां पर इनवेस्टमेंट और जीडीपी, दोनों ही घट रही हैं। उन्होंने साफ तौर पर आरोप लगयाा है कि जीएसटी को ढंग से लागू नहीं किया गया है जिस कारण व्यापार पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। यशवंत सिन्हा ने कहा कि उन्होंने ने भी वित्त मंत्रालय संभाला है और यह काम आसान नहीं होता है। लेकिन जयवंत सिंह और प्रमोद महाजन को अटल बिहारी वायपेयी के करीबी होने के बाद भी उन्हें मंत्री पद नहीं दिया गया था।

Related posts

भारत के दृष्टिकोण से कितने फायदेमंद साबित होंगे ‘डोनाल्ड ट्रंप’

Rahul srivastava

वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में प्रिया मलिक ने जीता गोल्ड, 5-0 से जीता मुकाबला

pratiyush chaubey