Breaking News featured यूपी

जमीन विवाद पर कांग्रेसियों का हल्‍ला बोल, ‘जेब काट कर चंदा दिया, ट्रस्ट ने घोटाला किया’

जमीन विवाद पर कांग्रेसियों का हल्‍ला बोल, 'जेब काट कर चंदा दिया, ट्रस्ट ने घोटाला किया'

लखनऊ: राजधानी में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य भवन चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़’ की तख्तियां थीं।

शीर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर कांग्रेसी आज जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इस ज्ञापन में अयोध्या जमीन घोटाले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के समक्ष कराने की बात लिखी है।

देते हैं भगवान को धोखा, इंसा को क्या छोड़ेंगे

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश की जनता ने अपनी जेब काट कर चंदा दिया, जिससे भगवान राम का भव्य मंदिर बने लेकिन श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट ने घोटाला कर सभी के दिलों को चोट पहुंचाई है।

Lucknow 1 1 जमीन विवाद पर कांग्रेसियों का हल्‍ला बोल, 'जेब काट कर चंदा दिया, ट्रस्ट ने घोटाला किया'

कांग्रेसियों का कहना है कि जिस भगवान के नाम पर भाजपा वाले सत्ता में आए आज उसी भगवान को इन लोगों ने धोखा दिया है। प्रदर्शनकारियों के कहना है कि हम शीर्ष नेतृत्व के आवाह्न पर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपने आए हैं और इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं।

हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजे गए कार्यकर्ता

वहीं, प्रदर्शन की सूचना पाकर पहले से मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर ईको गार्डन भेजा। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहा-सुनी भी हुई।

Lucknow 3 जमीन विवाद पर कांग्रेसियों का हल्‍ला बोल, 'जेब काट कर चंदा दिया, ट्रस्ट ने घोटाला किया'

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया था आवाह्न

वहीं, बीते दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि अयोध्या जमीन घोटाले को लेकर कांग्रेस प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन करेगी। इस मामले की जांच हो, इसके लिए हर जिले में पार्टी के कार्यकर्ता जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।

Related posts

पाकिस्तान दुनिया का चौथा सबसे असुरक्षित देश

Rahul srivastava

दिल्ली हाई कोर्ट ने मेरठ के चर्चित हाशिमपुरा नरसंहार मामले में 16 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद की सजा सुनाई

Rani Naqvi

चुनाव आयोग ने जारी की डिटेल, रिकॉर्ड निर्विरोध चुने गए ब्लाक प्रमुख

Aditya Mishra