featured देश राज्य

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली में पहुंचे

rahul gandhi कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली में पहुंचे

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली में पहुंचे और केंद्र सरकार को जमकर निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में नरेंद्र मोदी सरकार ने हिन्दुस्तान के सबसे 15 अमीर लोगों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। राहुल ने दावा किया कि मोदी सरकार देश के अमीरों का 12.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज और भी माफ करने जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर हिन्दुस्तान के 15 अमीरों का 3.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ हो सकता है तो हिन्दुस्तान के करोड़ों किसानों का कर्ज क्यों नहीं माफ किया जा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।

rahul gandhi कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की रैली में पहुंचे

 

बता दें कि राहुल गांधी ने कहा कि अमीरों का लाखों का कर्ज माफ करने वाले नरेंद्र मोदी किसानों के के मसले पर कुछ नहीं बोलते हैं। किसानों की कर्जमाफी की जोरदार पैरवी करते हुए राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान का किसान कोई तोहफा नहीं मांग रहा है। कोई फ्री गिफ्ट नहीं मांग रहा है। वह अपना हक मांग रहा है। राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान का किसान मोदी से अनिल अंबानी का हवाई जहाज नहीं मांग रहा है। मगर हिन्दुस्तान का किसान यह कह रहा है कि अगर मोदी हिन्दुस्तान के एयरफोर्स का 30 हजार करोड़ रुपये अनिल अंबानी को दे सकते हैं, अपने 15 अमीर दोस्तों का कर्ज माफ कर सकते हैं तो उन्हें किसानों का कर्ज माफ करना ही होगा।

वहीं मोदी सरकार पर बरसते हुए राहुल ने कहा कि किसान देश को भोजन देता है। इस देश को कोई उद्योगपति नहीं चलाता है ना ही कोई पार्टी चलाती है। बल्कि इस देश को किसान चलाता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों फसल बीमा योजना दी है लेकिन वे अपनी मर्जी से बीमा कंपनी भी नहीं चुन सकते हैं। राहुल ने कहा कि बीमा के रूप में दिया पैसा अनिल अंबानी की जेब में जा रहा है। राहुल गांधी ने किसानों को भरोसा दिया और कहा कि किसान जो चाहेंगे वो करेंगे। राहुल ने बीजेपी से कहा कि किसानों से कहा कि कानून बदलना पड़े। पीएम बदलना पड़े, सीएम बदलना पड़े, तो बदल डालिए। राहुल ने कहा कि वे किसानों का भविष्य बदलकर ही रहेंगे।

साथ ही राहुल ने कहा कि इस वक्त किसानों की बदहाली और युवाओं का रोजगार 2 बड़े मुद्दे हैं। राहुल ने कहा कि ये किसानों और युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार जो किसान का अपमान करेगी, देश के युवा को बदनाम करेगी, देश की जनता उसे हटाकर रहेगी। राहुल ने कहा कि अगर हिन्दुस्तान की सरकार किसानों और युवाओं का काम नहीं करेगी तो कुर्सी पर नहीं रह पाएगी।

Related posts

डूबेंगे मुंबई के तटीय इलाके ?, ANTARCTIC में टूट रहा 1,70,312 किमी लंबा ग्‍लेशियर

Rahul

तमिलनाडु में मोदी सरकार पर बरसे राहुल, कहा- शिक्षा नीति में बदलाव से पहले छात्रों और प्रोफेसर से हो चर्चा

Yashodhara Virodai

कोरोना अपडेट : भारत में बीते 24 घंटे में सामने आए 10,197 नए कोरोना केस, 301 की हुई मौत

Neetu Rajbhar