Breaking News यूपी

समाज के इन वर्गों को साधने में जुटी कांग्रेस, मुख्यालय में आयोजित हुआ महासम्मेलन

समाज के इन वर्गों को साधने में जुटी कांग्रेस, मुख्यालय में आयोजित हुआ महासम्मेलन

लखनऊ: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियां समाज के अलग अलग वर्गों को साधने में जुट चुकी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में एक महासम्मेलन आयोजित हुआ। इस महासम्मेलन में मौर्य, कुशवाहा, शाक्य और सैनी वर्ग के लोग मौजूद रहे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और विधायक नरेश सैनी मौजूद थे।

2022 में कांग्रेस को मिलेगा इनका समर्थन: अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि तमाम अति पिछड़े वर्ग के लोगों ने मन बना लिया है कि 2022 में उनका आशीर्वाद कांग्रेस को मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘भाजपा, सपा और बसपा ने इन वर्गों से वोट तो मांगा और उन्होंने सभी को समर्थन भी दिया लेकिन जब अधिकार देने की बारी आई तो दरकिनार कर दिया। इन वर्ग के लोगों को छला और ठगा गया है। इनके विश्वास के साथ धोखा किया गया है।

आरक्षण को निष्प्रभावी कर दिया गया है

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आरोप लगाया गई कि तमाम भर्तियों में आज आरक्षण को निष्प्रभावी कर दिया गया है। छात्रवित्ति रोक दी गई है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी समाज के हर उस वर्ग के साथ खड़ी है जिनके साथ ये सरकार विश्वासघात कर रही है।  कांग्रेस सभी के साथ खड़ी है और इनकी आवाज़ बनकर हक़ दिलाएगी। 2022 में सभी का आशिर्वाद कांग्रेस को मिलेगा और हम सरकार बनाएंगे।’

Related posts

प्रदेश कार्यसमिति महिला मोर्चा: नारी शक्ति क्लब से महिलाओं को जोडे़गी भाजपा

Shailendra Singh

किसान आंदोलन में ममता बनर्जी ने भरी हुंकार, किसानों से फोन पर बात कर दिया अपना समर्थन

Trinath Mishra

UP News: वजीर हसनगंज रोड पर गिरी इमारत से 15 लोगों को किया रेस्क्यू, डिप्टी CM ने जाना घायलों का हाल

Rahul