featured देश

बकरीद पर 10 दिन का लगा लॉकडाउन, कांग्रस के विधायक ने मचाया बवाल..

lockdown 1 बकरीद पर 10 दिन का लगा लॉकडाउन, कांग्रस के विधायक ने मचाया बवाल..

देश में कोरोना के मामले 10 लाख को पार कर चुका है। इस दौरान कोरोना के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हालातों को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसी तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी 10 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।भोपाल में 10 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। 24 जुलाई से यह लागू होगा।

muslims759 बकरीद पर 10 दिन का लगा लॉकडाउन, कांग्रस के विधायक ने मचाया बवाल..

भोपाल में पिछले कुछ दिनों से तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के कुछ इलाकों में मंगलवार रात आठ बजे से तीन दिन के लिए लॉकडाउन लगा दिया।इस फैसले का विरोध करते हुए भोपाल से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने एक वीडियो जारी कर कहा कि फैसला एकतरफा है और इसके खिलाफ आंदोलन करूंगा।

वीडियो में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि आज मैंने नरोत्तम मिश्रा के बयान वाली जो खबर देखी। उसकी मैं कड़ी निंदा करता हूं। यह एकतरफा लिया गया निर्णय है। बिना जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए लॉकडाउन करना गलत है।उन्होंने आगे कहा कि त्योहारों के समय लॉकडाउन करने के फैसले की मैं घोर निंदा करता हूं और इस पर मैं आंदोलन करूंगा। इस लॉकडाउन से राखी और कुर्बानी दोनों त्योहार प्रभावित होंगे और मध्य प्रदेश में कुर्बानी हर हाल में होगी. ये हिटलरशाही है।

जिसको लेकर काफी विवाद हो रहा है तो वहीं, मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 24,842 हो गई है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 747 मरीज सामने आए हैं। इनमें से राज्य में सबसे ज्यादा 157 नए मरीज राजधानी भोपाल में सामने आए। भोपाल में कुल मरीजों की संख्या 4,669 हो गई है। इसके अलावा इंदौर में 114 मरीज मिले और यहां संख्या 6,339 हो गई है।

https://www.bharatkhabar.com/bravery-of-a-mother-imprisoned-in-cctv/
जिसको लेकर शासन और प्रशासन ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। भोपाल में 24 जुलाई से लेकर 4 अगस्त तक का लॉकडाउ लगा है।

Related posts

दिल्ली में मनोज तिवारी की दो टूक, पार्षदों को MLA का टिकट नहीं मिलेगा, जुगाड़ में न घूमें

bharatkhabar

WTC फाइनल से पहले भारतीय टीम के सामने आई नई टेंशन, सोचना होगा कोई उपाय

pratiyush chaubey

पहले दिन आमिर खान और अमिताभ बच्चन की ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान ने मचाया धमाल, जाने कलेक्शन

Rani Naqvi