रायबरेली। देश में आए दिन राजनीतिक गलियारों में सियासत गर्मायी हुई रहती है। इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आया हुआ है। आप विधायक सोमनाथ भारती अमेठी में विवादित बयान वाले मामले में पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची। शहर कोतवाल ने उन्हें रोका तो वो अपना आपा खो गए और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी दे डाली। आप विधायक ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आप विधायक की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस विधायक राकेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोमनाथ भारती पर हुई कार्रवाई को सही ठहराया है। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक सीएम योगी के समर्थन करते दिखाई दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि मैं योगी जी को भगवान से कम नहीं मानता हूं, मै उनकी पूजा करता हूं।
योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष भी आरोप नहीं लगा सकता- कांग्रेस विधायक
बता दें कि कांग्रेस विधायक आप विधायक के साथ जो भी हुआ वह बहुत कम हुआ है। उनकी भाषा अमर्यादित थी। किसी भी विधायक को किसी भी जनप्रतिनिधि के लिये ऐसा बयान बहुत दुखद है। वे जिस पार्टी के विधायक हैं उस पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। यूपी प्रशासन को भी उनके खिलाफ रासुका लगानी चाहिए। देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिये। राकेश सिंह ने कहा कि मैं योगी जी को भगवान से कम नहीं मानता हूं। मै उनकी पूजा करता हूं। योगी आदित्यनाथ पर विपक्ष भी आरोप नहीं लगा सकता। मैं तो उन्हें ईश्वर से कम नहीं मानता हूं। कांग्रेस विधायक इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं है जिसकी तुलना योगी जी से की जा सके।
कांग्रेस विधायक ने किया सीएम योगी का समर्थन-
राजनीतिक गलियारें में राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर हमेशा निशाना साधते हुए नजर आते है। लेकिन इस बार कुछ अलग ही देखने को मिल रहा है। कांग्रेस विधायक राकेश सिंह सीएम योगी का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसके चलते उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश के जो मुख्यमंत्री हैं। उनकी उत्तर प्रदेश में पूजा की जाती है। विपक्ष के विधायक भी उनके ऊपर ऐसा आरोप नहीं लगा सकते और ना ही इस तरह की भाषा प्रयोग कर सकते हैं। इतना ईमानदार और कर्मठ आज तक उत्तर प्रदेश में कोई विधायक नही हुआ है ना होगा। कांग्रेस में कोई भी नेता ऐसा नहीं है जो योगी जी के सामने खड़ा हो सकता है। मैं चाहता हूं कि योगी जी के ऊपर इस तरह से बोलने वाले के खिलाफ रासुका व देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।