featured छत्तीसगढ़ यूपी राज्य

प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ एयरपोर्ट पर भूपेष बघेल को रोका

1633432680 प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ एयरपोर्ट पर भूपेष बघेल को रोका

उत्तर प्रदेश के जिले लखीमपुर खीरी में बीते दिन किसानों की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात करने जारही कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी को पुलिस हिरासत से ना छोड़ने के कारण आक्रोशित कांग्रेसियों ने अलीगढ़ में प्रदर्शन करते हुए प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की है। इतना ही नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता छ्त्तीसगढ़ के सीएम भूपेष बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने से भी नाराज है। भूपेष बघेल सीतापुर जा रहे थे। तभी उनको लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।

अलीगढ़ में गुस्साए कांग्रेसियों के द्वारा लखीमपुर खीरी जारही प्रियंका गांधी को पुलिस के द्वार हिरासत से ना छोड़ने पर जमकर प्रदर्शन किया, पूर्व विधायक विवेक बंसल के नेतृत्व में किए जा रहे प्रदर्शन में कांग्रेसियों के द्वारा मौजूदा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही कार्यकर्ताओं के द्वारा मौजूदा सरकार पर जमकर तंज कसे पूर्व विधायक विवेक बंसल के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया संवैधानिक अधिकार के जरिए कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवार से मुलाकात करने जा रही थी।

04 10 2021 congresh1 22081770 प्रियंका की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेसी नेताओं ने किया प्रदर्शन, लखनऊ एयरपोर्ट पर भूपेष बघेल को रोका

लेकिन पुलिस के द्वारा उन्हें हिरासत में ले लिया गया 24 घंटे बीत जाने को है अभी तक उनकी रिहाई नहीं हुई है यही कारण है आज दर्जनों कांग्रेसी अलीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे हैं अगर जल्द ही प्रियंका गांधी को नहीं छोड़ा गया तो उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे वही अलीगढ़ क्षेत्राधिकारी श्वेताभ पांडे के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया दर्जनों कांग्रेसियों के द्वारा प्रियंका गांधी को छोड़ने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था जिसके कारण कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया गया है

सीतापुर प्रियंका वाड्रा को धारा 144 उल्लंघन करने पर प्रियंका वाड्रा सहित 11 लोगों पर एफ आई आर दर्ज वहीं पर जिलाधिकारी विशाल भरद्वाज द्वारा दी गई बाइट के अनुसार जिलाधिकारी महोदय का साफ तौर पर कहना है प्रियंका वाड्रा को लखीमपुर जाने से रोका गया तथा न रोकने पर उनको सीतापुर में पीएसी बटालियन में रोका गया है

Related posts

सीएम रावत ने सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन रूद्रपुर, उधमसिंहनगर का शुभारम्भ किया

Rani Naqvi

हरदोईः शहर के ज्वेलरी शो रुम पर आयकर विभाग की छापेमारी

Rahul srivastava

नोटबंदी को एक साल पूरा होने पर बीजेपी मनाएगी ‘काला धन विरोधी दिवस’ तो कांग्रेस ‘काला दिन’

Rani Naqvi