featured देश

कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी गिरफ्तार, केसीआर पर लगाए गंभीर आरोप

mn कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी गिरफ्तार, केसीआर पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: तेलंगाना कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और कोडांगल के मौजूदा विधायक रेवंत रेड्डी की गिरफ्तारी को कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र पर धब्बा करार दिया है। प्रदेश कांग्रेस नेता जी एन रेड्डी ने कहा कि के चंद्रशेखर राव पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पुलिस उनके बेडरूम में घुसी है, यह भारत में कभी नहीं हुआ है।

mn कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी गिरफ्तार, केसीआर पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस पार्टी ने घटना का वीडियो किया ट्वीट

कांग्रेस पार्टी ने घटना का वीडियो ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष और कोडांगल विधायक रेवंत रेड्डी की आधी रात को हुई गिरफ्तारी हमारे लोकतंत्र पर एक धब्बा है और एक स्पष्ट संकेत है कि टीआरएस एक बड़े नुकसान से डरी हुई है।”

बता दें कि मंगलवार की रात करीब तीन बजे रेवंत रेड्डी को कोडांगल से गिरफ्तार कर लिया गया। प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की निर्धारित रैली से कुछ घंटे पहले यह घटना हुई है। केसीआर की आज कोडांगल में एक चुनावी सभा है।

खबरों के मुताबिक सुबह सुबह भारी पुलिस बल रेवंत रेड्डी के घर पहुंची। उस समय वे सो रहे थे। पुलिस ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हो गई और उनको गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस नेता जी एन रेड्डी ने कहा, “केसीआर पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिस तरीके से पुलिस उनके बेडरूम में घुसी है, यह भारत में कभी नहीं हुआ है। रेवंत रेड्डी कोई साधारण आदमी नहीं है। वह एक ब्राह्मोस मिसाइल हैं और यह मिसाइल टीआरएस का खत्मा करने जा रही है।

Related posts

गाजियाबाद में दिनदहाड़े हुई लूट, 25 लाख लेकर फरार हुए बदमाश

Neetu Rajbhar

Mrs World 2022 : 21 साल बाद सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का ताज, जानें कौन हैं सरगम

Rahul

नोटों को लेकर सोशल मीडिया फैला रहा अशांति, धारा 144 लागू

Rahul srivastava