राजस्थान। कांग्रेस द्वारा राजस्थान में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इस दौरान एक विवादित वीडियो सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इस वीडियो में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी दिखाई दे रहे हैं। यह दोनों नेता खानपुर स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचे थे।
लेकिन सोशल मीडियो पर सुर्खियां बटोर चुकी वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सचिव पायलट तो अपने जूते खुद उतार रहे हैं लेकिन प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूडी के जूते उनके सुरक्षाकर्मी उतार रहे हैं। रामेश्वर डूडी ने धार्मिक स्थल जाने के लिए अपने जूते सुरक्षाकर्मी से उतरवाए। जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी अच्छी जगह बनाना शुरू हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से सीएम वसुंधरा राजे के गृह क्षेत्र में कांग्रेस ने किसान न्याय पदयात्रा तथा किसानों के लिए जनसभा का आयोजन करना शुरू कर दिया है। वही इस यात्रा का अंत 6 अक्टूबर को झालावाड में होना है।