सहारनपुर। हाल ही में सहारनपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राजबब्बर के स्वागत में चले तमंचों का विवाद थमा भी नही था कि फिर एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ जिसमें कांग्रेस के लोकप्रिय नेता राजबब्बर अपने चाहने वालों से उलझते नजर आ रहे हैं। अपने चाहने वालों और कार्यकर्ताओं की भीड़ में फंसे कांग्रेस नेता राजबब्बर ने अपने पीछे चल रहे एक फैन को ही फ़िल्मी अंदाज में बाल पकड़कर अपना रौब झाड़ दिया।
कुछ भी हो आज राजबब्बर भले ही नेता बन गए हों वो भी कांग्रेस पार्टी के जिसके राष्ट्रीय नेता पार्टी की छवि को सुधारने में लगे रहते हैं उसी पार्टी की छवि आज फ़िल्मी अंदाज में राजबब्बर ने धूमिल कर दी है। बता दें कि इस पूरे मामले की का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।